मयंक त्रिगुण, वरिष्ठ संवाददाता
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता स्वर्गीय धर्मेंद्र को एनसीसी कैडेट्स ने अनोखे अंदाज में याद किया है। 23 यूपी बटालियन एनसीसी के बच्चों ने उनकी याद में खूबसूरत चित्र बनाकर और श्रद्धासुमन अर्पित करके सबको भावुक कर दिया। ये नजारा देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।
कैडेट सिद्धार्थ ने बनाया दिल छू लेने वाला चित्र
महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के होनहार एनसीसी कैडेट सिद्धार्थ कुमार ने अपने हाथों से धर्मेंद्र साहब का बेहद सुंदर और जीवंत पोर्ट्रेट तैयार किया। इस चित्र को देखते ही हर कोई हैरान रह गया। कैडेट सिद्धार्थ ने बताया कि धर्मेंद्र साहब उनके आदर्श रहे हैं और उनकी फिल्में देखकर वे हमेशा प्रेरित होते रहे। इस चित्र के जरिए उन्होंने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि “ही-मैन” हमेशा उनके दिल में जिंदा रहेंगे।
मेजर राजीव ढल ने कहा – अपूरणीय क्षति
कार्यक्रम में मौजूद 23 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर मेजर राजीव ढल भावुक हो गए। उन्होंने धर्मेंद्र जी को “सिनेमा जगत का चमकता सितारा” और “नेक दिल इंसान” बताया। मेजर साहब ने कहा, “धर्मेंद्र साहब सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, बल्कि एक महान इंसान थे। उनका जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए और पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती।”
फिल्मी दुनिया का अनमोल रत्न हमसे बिछड़ गया
शोले, चुपके चुपके, धर्मवीर जैसी सुपरहिट फिल्मों से घर-घर में छा जाने वाले धर्मेंद्र साहब को हर कोई “गर्वनमेंट” और “ही-मैन” के नाम से जानता था। उनकी सादगी, हंसी और दमदार डायलॉग आज भी फैंस के दिलों में गूंजते हैं। उनके निधन की खबर आते ही पूरे बॉलीवुड और देश भर में शोक की लहर दौड़ गई थी। अब एनसीसी कैडेट्स ने जिस प्यार और सम्मान से उन्हें याद किया, उसने फिर से सबकी आंखें भर दीं।
युवा पीढ़ी को अभी भी प्यार है धर्मेंद्र से
एनसीसी के इन बच्चों का यह कदम बताता है कि धर्मेंद्र साहब का असर आज की नई जनरेशन पर भी उतना ही गहरा है। सोशल मीडिया पर भी कैडेट्स की बनाई तस्वीर वायरल हो रही है और लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं – “धर्मेंद्र साहब अमर रहें”, “बच्चों ने दिल जीत लिया”, “ही-मैन को सच्ची श्रद्धांजलि”।
धर्मेंद्र साहब भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके काम और उनकी मुस्कान हमेशा जिंदा रहेगी। एनसीसी कैडेट्स की यह भावुक श्रद्धांजलि इस बात का सबूत है कि सच्चा कलाकार कभी नहीं मरता, वो दिलों में हमेशा जिन्दा रहता है।
- Infinix GT 50 Pro 27 अक्टूबर को लॉन्च: गेमिंग फोन के साथ कंट्रोलर का बंडल, जानें स्पेक्स
- Samsung Galaxy S25 सिर्फ ₹54,999 में: Flipkart सेल में बड़ी गिरावट, HDFC कार्ड पर और छूट
- ₹25,000 दिवाली बोनस की मांग: महाराष्ट्र परिवहन कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान, 2 नवंबर तक अल्टीमेटम
- 8वां वेतन आयोग आज-कल मुंबई में: कर्मचारी संगठनों से मुलाकात, रिपोर्ट कब तक आएगी
- iPhone 17 फिर ₹79,999 में: Flipkart Shopping Utsav सेल में बंपर छूट, जानें ऑफर

