मयंक त्रिगुण, वरिष्ठ संवाददाता
मुरादाबाद के थाना सिविल इलाके में कुछ बदमाशों ने देर रात एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया, जहां बदमाश पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की एटीएम मशीन को उखाड़ कर ले गए. घटना मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित फव्वारा चौक से आगे, लोकोसेट पुल की ठोकर के पास हुई. स्थानीय लोगों को जब एटीएम मशीन गायब होने की जनकरी मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई. एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, थाना सिविल लाइंस के सीओ कुलदीप गुप्ता और थाना प्रभारी मनीष सक्सेना भारी पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और पाया कि बदमाश एटीएम मशीन को ही उखाड़कर अपनी गाड़ी में डालकर फरार हो गए हैं. बताया जा रहा है कि एटीएम में लाखों का कैश था.
इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है. एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि बदमाशों को ट्रैक करने के लिए पुलिस टीम लगातार काम कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम लेकर जाने के मामले में एटीएम पर पहुंचे शख्स ने कहा कि मैं पैसे निकालने के लिए एटीएम पर पहुंचा तो चौंक गया कि आखिर एटीएम मशीन कहां गई.
शख्स ने आगे बताया कि जब एक एटीएम मशीन मुझे नहीं मिली तो मैंने अगले एटीएम से पैसे निकाले, जब वापस लौट कर आया तो पता चला एटीएम को उखाड़कर बदमाश ले गए हैं. मुझे लगा तकनीकी समस्या के कारण एटीएम को सर्विस के लिए भेजा गया होगा, लेकिन यहां माजरा ही कुछ और था, मुझे इस बात की बड़ी हैरानी है कि शहर के सबसे व्यस्त रोड से आखिर एटीएम कैसे चोरी हो सकता है? पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने कहा कि एक एटीएम मशीन को कुछ लोग उखाड़ कर ले गए हैं. पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए तमाम सबूत इकट्ठे कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है.
- Infinix GT 50 Pro 27 अक्टूबर को लॉन्च: गेमिंग फोन के साथ कंट्रोलर का बंडल, जानें स्पेक्स
- Samsung Galaxy S25 सिर्फ ₹54,999 में: Flipkart सेल में बड़ी गिरावट, HDFC कार्ड पर और छूट
- ₹25,000 दिवाली बोनस की मांग: महाराष्ट्र परिवहन कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान, 2 नवंबर तक अल्टीमेटम
- 8वां वेतन आयोग आज-कल मुंबई में: कर्मचारी संगठनों से मुलाकात, रिपोर्ट कब तक आएगी
- iPhone 17 फिर ₹79,999 में: Flipkart Shopping Utsav सेल में बंपर छूट, जानें ऑफर

