मयंक त्रिगुण, वरिष्ठ संवाददाता
Shri Ram Stuti: राम मंदिर में ध्वजारोहण बेहद ही शुभ दिन पर हो रहा है। बता दें आज यानी 25 नवंबर 2025 को विवाह पंचमी है जो भगवान राम और देवी सीता के विवाह की वर्षगांठ के रूप में मनायी जाती है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार आज के दिन ही भगवान राम का विवाह माता सीता के साथ हुआ था। आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। ऐसे में इस दिन राम मंदिर में इस दिव्य आयोजन का होना अपने आप में बेहद खास रहेगा। ऐसे में आप भी घर बैठे इस शुभ घड़ी में राम जी की स्तुति कर पुण्य की प्राप्ति कर सकते हैं। मान्यताओं अनुसार विवाह पंचमी के दिन भगवान राम की स्तुति करने से जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाता है।
श्री राम स्तुति (Shri Ram Stuti)
॥दोहा॥
श्री रामचन्द्र कृपालु भजुमन
हरण भवभय दारुणं ।
नव कंज लोचन कंज मुख
कर कंज पद कंजारुणं ॥१॥
कन्दर्प अगणित अमित छवि
नव नील नीरद सुन्दरं ।
पटपीत मानहुँ तडित रुचि शुचि
नोमि जनक सुतावरं ॥२॥
भजु दीनबन्धु दिनेश दानव
दैत्य वंश निकन्दनं ।
रघुनन्द आनन्द कन्द कोशल
चन्द दशरथ नन्दनं ॥३॥
शिर मुकुट कुंडल तिलक
चारु उदारु अङ्ग विभूषणं ।
आजानु भुज शर चाप धर
संग्राम जित खरदूषणं ॥४॥
इति वदति तुलसीदास शंकर
शेष मुनि मन रंजनं ।
मम् हृदय कंज निवास कुरु
कामादि खलदल गंजनं ॥५॥
मन जाहि राच्यो मिलहि सो
वर सहज सुन्दर सांवरो ।
करुणा निधान सुजान शील
स्नेह जानत रावरो ॥६॥
एहि भांति गौरी असीस सुन सिय
सहित हिय हरषित अली।
तुलसी भवानिहि पूजी पुनि-पुनि
मुदित मन मन्दिर चली ॥७॥
॥सोरठा॥
जानी गौरी अनुकूल सिय
हिय हरषु न जाइ कहि ।
मंजुल मंगल मूल वाम
अङ्ग फरकन लगे।

लेखक के बारे में
असिस्टेंट एडिटर
मयंक त्रिगुण Jagruk Youth News में असिस्टेंट एडिटर हैं। इनके पास इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। राजनीति, समसामयिक मामलों, न्यायपालिका से जुड़े विषयों पर लिखने में उनकी गहरी रुचि है। मुरादाबाद के टीएमयू (TMU University) से MJMC (MA) की पढ़ाई पूरी करने के बाद से वह छह साल से अधिक समय से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

