Uttarakhand Government Advertisement

मुरादाबाद में 95 हजार लोग गायब, 52 हजार की हुई चुकी मौत, जानें अपना स्टेटस

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now
मयंक त्रिगुण, वरिष्ठ संवाददाता 

मुरादाबाद।  मुरादाबाद जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) ने ऐसा खुलासा किया है कि हर कोई दंग रह गया। 95 हजार मतदाता तो ऐसे हैं जिनका कोई अता-पता ही नहीं! 52 हजार लोग तो कब के मर चुके हैं, फिर भी उनका नाम वोटर लिस्ट में चमक रहा था।

क्या हुआ?

अभियान में अब तक ये चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं:

  • करीब 1 लाख 65 हजार मतदाता दूसरे शहर-प्रांत में शिफ्ट हो चुके हैं
  • 95 हजार मतदाताओं का कोई पता नहीं चल रहा
  • 52 हजार मतदाता मृत पाए गए
  • 50 हजार लोगों के नाम दो-दो जगह दर्ज थे (डुप्लीकेट)
  • 10 हजार से ज्यादा लोग आज तक गणना फार्म जमा ही नहीं कर रहे

कब हुआ?

यह पूरा अभियान अभी चल रहा है। गुरुवार सुबह तक 20 लाख 87 हजार मतदाताओं का डेटा डिजिटलाइज हो चुका है। प्रदेश सरकार ने आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी है ताकि कोई पात्र व्यक्ति छूट न जाए।

कहाँ हुआ?

पूरी घटना जनपद मुरादाबाद की है। जिले में कुल 24 लाख 59 हजार 455 मतदाता पंजीकृत हैं। सभी 6 विधानसभाओं में बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं।

कौन कर रहा है काम?

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संगीता गौतम) इस पूरे अभियान की कमान संभाल रही हैं। उनके साथ सैकड़ों बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और सभी राजनीतिक दलों के बीएलए दिन-रात लगे हुए हैं।

क्यों हो रहा है यह अभियान?

चुनाव आयोग का साफ आदेश है – एक भी फर्जी, मृत या शिफ्ट हो चुका नाम वोटर लिस्ट में नहीं रहना चाहिए। साथ ही एक भी पात्र व्यक्ति का नाम न छूटे। इसलिए मृतकों के नाम हटाए जा रहे हैं, डुप्लीकेट नाम डिलीट किए जा रहे हैं और जो लोग शहर छोड़कर कहीं और चले गए, उनका नाम यहाँ से हटाकर नए पते पर जोड़ा जा रहा है।

कैसे हो रहा है काम?

  • बीएलओ हर घर जा रहे हैं, गणना-पत्र (फॉर्म) ले जा रहे हैं
  • अगर कोई व्यक्ति जिंदा है और गलती से “शिफ्ट” या “मृत” की लिस्ट में चला गया है तो उसे तुरंत नया फॉर्म भरवाया जा रहा है
  • राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी साथ चल रहे हैं ताकि कोई शिकायत न रहे
  • जितने भी फॉर्म समय पर जमा हुए, उनकी ऑनलाइन एंट्री पूरी हो चुकी है
  • बाकी बचे 3 लाख 72 हजार फॉर्म में ज्यादातर वही लोग हैं जो या तो मर चुके हैं, या शिफ्ट हो गए या डुप्लीकेट हैं

अभी भी 3.72 लाख फॉर्म पेंडिंग, 31 दिसंबर तक मौका

अधिकारियों ने बताया कि फाइनल वोटर लिस्ट जनवरी में प्रकाशित होगी। उससे पहले 31 दिसंबर तक हर गलती सुधारने का मौका है। जो लोग अभी तक फॉर्म नहीं भर रहे, उनके नाम अपने आप कट जाएंगे।

अपर जिलाधिकारी संगीता गौतम ने अपील की है, “कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे, इसलिए बीएलओ आपके दरवाजे पर आ रहे हैं। कृपया सहयोग करें और फॉर्म जरूर भरें।”