Uttarakhand Government Advertisement

Haryana-weather 19-december-2025 : इस दिन से शीतलहर बरपाएगी कहर, पड़ेगी भीषण ठंड, अलर्ट जारी

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Haryana Weather Update: हरियाणा में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है. साथ ही तेजी से मौसम बदल रहा है और हवाओं में भी ठंडक बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में तापमान तेजी के साथ गिर रहा है. कई जिलों में तो कोहरे की चादर भी साफतौर पर दिखाई दे रही है. वहीं कल यानी 18 दिसंबर को हरियाणा के हिसार ओर नारनौल जिले में सबसे कम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला है, जबकि दोपहर के समय सिरसा जिले में अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं हरियाणा में आज सुबह का तापमान 13°C है.

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम 20 दिसंबर तक खुश्क व परिवर्तनशील बना रहेगा. वहीं उत्तर व उत्तर-पश्चिमी शीत हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने से रात के तापमान में गिरावट हो सकती है, मगर दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 दिसंबर तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ असर डालेगा, जिससे कभी कभी बादल छा सकते हैं. इससे दिन का तापमान और नीचे जा सकता है. वहीं रात का तापमान थोड़ा ऊपर जा सकता है. मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों और आम लोगों के लिए यह सलाह दी है कि वह मौसम के हिसाब से सावधानी रखें. क्योंकि हल्की ठंड शुरू हो चुकी है और ऐसे में सर्दी जुकाम का खतरा भी बढ़ता है ओर सुबह शाम गर्म कपड़े पहनें. हरियाणा में अब असली सर्दियां आ चुकी हैं तो तैयार रहिए.

IMD की मानें तो, 22 दिसंबर से हरियाणा में कोल्डवेव, बादल छाने के साथ हल्की बारिश और तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी. वहीं 19 दिसंबर यानी आज सुबह-सुबह घना कोहरा और धुंध देखने को मिल रही है ओर न्यूनतम तापमान कम देखने को मिल रहा है. जबकि दिन में हल्का-मध्यम धुंध बना रहेगा ओर हवा की गुणवत्ता को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि घने कोहरे और स्मॉग की वजह से प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच सकता है. वहीं 20-21 दिसंबर से हरियाणा में दिन के समय बादल छाए रहने की संभावना है. जिसका असर ज्यादा गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत समेत कई इलाकों में देखने को मिल सकता है. इसके बाद 22 दिसंबर से मौसम में तेजी से बदलाव आएगा. इस दिन कोल्डवेव चलने, बादल छाने और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. वहीं 23 दिसंबर को तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिल सकती है. मगर बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी.

AQI लेवल हुआ काफी ज्यादा खराब
हरियाणा में मौसम बदलाव के साथ साथ AQI लेवल भी लगातार खराब होता नजर आ रहा है. देश की राजधानी दिल्ली में AQI लेवल जहां बहुत खराब तो वहीं हरियाणा के कई जिले भी बहुत ज्यादा प्रदूषण से घिरे दिखाई दे रहे हैं. aqi.in के अनुसार हरियाणा के फरीदाबाद जिले में AQI लेवल 684 दिखाई दे रहा है, जबकि दिल्ली में AQI लेवल 346 के आसपास दिखाई दे रहा है. वहीं हरियाणा के गुरुग्राम जिले में AQI लेवल 341 देखने को मिला है, जबकि अंबाला जिले AQI लेवल सुबह के समय 298 देखने को मिल रहा है. यह सभी आंकड़े सुबह के समय aqi.in में देखने को मिले हैं.