मयंक त्रिगुण, ब्यूरो चीफ
भागलपुर-बिहार के भागलपुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। जिले के कहलगांव प्रखंड के एकचारी क्षेत्र में एक झोलाछाप डॉक्टर ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर एक गर्भवती महिला का सिजेरियन ऑपरेशन कर दिया, जिसके कारण महिला की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
गुरुवार रात एकचारी क्षेत्र के श्रीमठ स्थान निवासी स्वाति देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने गांव की ही आशा कर्मी की सलाह पर अमर कुमार मंडल नामक डॉक्टर के क्लीनिक में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने 30 हजार रुपये लेकर ऑपरेशन की बात कही और सहमति मिलने के बाद मोबाइल पर यूट्यूब वीडियो देखकर ऑपरेशन शुरू कर दिया।
बार-बार रिपीट कर देख रहे थे वीडियो
बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर और उसके सहयोगी बार-बार वीडियो को रिपीट कर देख रहे थे। इसी लापरवाही में महिला का अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और ऑपरेशन टेबल पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि, नवजात शिशु को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मौत के बाद डॉक्टर ने मरीज की हालत खराब बताकर दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी और क्लीनिक बंद कर फरार हो गया।
घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को क्लीनिक के बाहर रखकर जोरदार हंगामा किया। सूचना पर रसलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। परिजनों का दर्द मृतका की दादी संजु देवी का आरोप है कि गांव की आशा कर्मी ने इसी क्लीनिक का पता दिया था। दो घंटे बाद बोले- मरीज ले जाइए, लेकिन तब तक मेरी पोती मर चुकी थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पहले भी यूट्यूब देखकर इलाज और ऑपरेशन हुए हैं, लेकिन हर बार मामला दबा दिया गया। सबसे बड़ा सवाल है कि यह क्लीनिक बरसों से अवैध रूप से चल रहा था, पहले भी विवाद और मौत की घटनाएं सामने आईं हैं।
- Infinix GT 50 Pro 27 अक्टूबर को लॉन्च: गेमिंग फोन के साथ कंट्रोलर का बंडल, जानें स्पेक्स
- Samsung Galaxy S25 सिर्फ ₹54,999 में: Flipkart सेल में बड़ी गिरावट, HDFC कार्ड पर और छूट
- ₹25,000 दिवाली बोनस की मांग: महाराष्ट्र परिवहन कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान, 2 नवंबर तक अल्टीमेटम
- 8वां वेतन आयोग आज-कल मुंबई में: कर्मचारी संगठनों से मुलाकात, रिपोर्ट कब तक आएगी
- iPhone 17 फिर ₹79,999 में: Flipkart Shopping Utsav सेल में बंपर छूट, जानें ऑफर

