Uttarakhand Government Advertisement

Moradabad Highway Accident: मुरादाबाद में हाईवे पर भीषण भिड़ंत, आपस में टकराए 4 वाहन

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मयंक त्रिगुण, ब्यूरो चीफ

मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर शनिवार रात कोहरे और रफ्तार के कहर ने एक जान ले ली। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में लोधीपुर राजपूत गांव के पास एक के बाद एक चार वाहन आपस में टकरा गए। इस भीषण हादसे में घायल कंटेनर चालक कमल सिंह की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हादसे का सिलसिला: एक के बाद एक घुसे वाहन

जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी निवासी कमल सिंह शनिवार रात अपना कंटेनर लेकर दिल्ली की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह पाकबड़ा के लोधीपुर राजपूत गांव के सामने पहुंचे, तभी उनके कंटेनर की भिड़ंत आगे चल रहे एक कैंटर से हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कंटेनर के पीछे आ रही दो कारें भी अनियंत्रित होकर कंटेनर में पीछे से जा घुसीं।

अस्पताल में तोड़ा दम, परिवार में मातम

टक्कर के बाद कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक कमल सिंह उसमें फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने कमल सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उपचार शुरू किया, लेकिन जख्मों के ताव न सहते हुए उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

हाईवे पर घंटों मची रही अफरा-तफरी

दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के सड़क के बीचों-बीच होने के कारण दिल्ली-लखनऊ हाईवे की एक पट्टी पूरी तरह बाधित हो गई। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करवाया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।