Uttarakhand Government Advertisement

संभल में महाशिवरात्रि से पहले अद्भुत नजारा मुस्लिम महिला कांवड़ लेकर पहुंचीं तो लोगों ने फूलों से किया स्वागत

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मयंक त्रिगुण, ब्यूरो चीफ 

संभल (उत्तर प्रदेश):नफरतों के दौर में मोहब्बत की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरे यूपी का दिल जीत लिया है। महाशिवरात्रि (15 फरवरी 2026) से ठीक एक दिन पहले संभल की सड़कों पर एक अद्भुत नजारा दिखा। यहाँ एक मुस्लिम महिला ‘तमन्ना’ जब कंधे पर कांवड़ लेकर निकलीं, तो हिंदू-मुस्लिम सभी ने उन पर फूलों की बारिश कर दी।

भक्ति और इबादत का संगम

पुलिस के कड़े पहरे के बीच जब तमन्ना कांवड़ लेकर शहर में दाखिल हुईं, तो भीड़ ‘बम-बम भोले’ के साथ-साथ भाईचारे की मिसालें देने लगी। बुर्के में शिवभक्ति का यह रूप देखकर लोग कह उठे— “यही तो मेरा असली भारत है, जहाँ राम और रहीम में कोई भेद नहीं।”

फूलों से पट गई सड़क

तमन्ना के स्वागत के लिए संभल के लोग पलकें बिछाए खड़े थे। जैसे ही वह गुजरीं, छतों और सड़कों से उन पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई गईं। प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे ताकि इस ‘सद्भावना यात्रा’ में कोई खलल न पड़े।