Hero की इस बाइक ने की दमदार एंट्री, जानें कीमत

 
hero

Hero: अपने नाम की तरह Hero Xpulse 400 दमदार इंजन दिया गया है। जिससे बाइक राइडर्स इसके लॉन्च होने के इंतजार में अन्य बाइक नहीं खरीद रहें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाइक में पावरफुल 421cc का इंजन है। जो सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूलिंग फीचर्स के साथ दिया गया है। खास बात यह है कि लंबे सफर, उबड़-खाबड़ रास्तों पर यह फ्यूल इंजेक्टेड इंजन जल्दी से गर्म नहीं होता। इसमें लगभग 40bhp की पावर और 35Nm की टॉर्क आउटपुट करने की क्षमता है।

यह सिटी राइड और कैपिंग के लिए डुअल पर्पस बाइक है। जिसमें राइडर्स के आराम, सुविधा का विशेष ख्याल रखा गया है। अपने सेंग्मेंट की अन्य बाइकों से इसकी कीमत कम रखी गई है। फिलहाल कंपनी इसका ट्रायल कर रही है। इसकी कीमत और लॉन्चिंग डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि अक्टूबर 2023 में कंपनी इसे लॉन्च कर सकती है। इसकी शुरूआती कीमत 1,70,000 लाख से  1,90,000 लाख रुपये एक्स शोरुम होने का अनुमान है।

यह अपने सेग्मेंट में Royal Enfield Scram 411, Royal Enfield Himalayan & Yezdi Adventure को टक्कर देगी। XPulse 400 में प्रीलोड एडजस्टमेंट के साथ फ्रंट में अपसाइड-डाउन फोर्क्स और पीछे मोनो शॉक दिए जाएंगे। बाइक में फ्रंट में 21 इंच का व्हील और ट्यूब्ड-टाइप टायर इसे मार्केट में उपलब्ध अन्य बाइकों से अलग बनाएंगे।

From Around the web