Asian Games 2023 : राहुल त्रिपाठी और रिंकू सिंह की फील्डिंग के दिवाने हुए फैंस, बनाये ये नया रिकार्ड

Asian Games 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए और डोमेस्टिक क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खौफनाक प्रदर्शन करने के बाद अब फैंस के बीच लॉर्ड नाम से मशहूर रिंकू सिंह इंटरनेशनल लेवल पर छा गए हैं। रिंकू ने चीन में जारी एशियन गेम्स में नेपाल के खिलाफ बैट से धांसू प्रदर्शन करने के बाद फील्डिंग में भी कमाल किया।

 
Rinku Singh

हांगझोऊ: इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए और डोमेस्टिक क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खौफनाक प्रदर्शन करने के बाद अब फैंस के बीच लॉर्ड नाम से मशहूर रिंकू सिंह इंटरनेशनल लेवल पर छा गए हैं। रिंकू ने चीन में जारी एशियन गेम्स में नेपाल के खिलाफ बैट से धांसू प्रदर्शन करने के बाद फील्डिंग में भी कमाल किया।

रिंकू ने 2 चौके और 4 छक्के के दम पर नाबाद 37 की पारी खेली

15 गेंदों में हवाई फायर करते हुए नेपाली गेंदबाजों को दिन में तारे दिखाने वाले रिंकू ने 2 चौके और 4 छक्के के दम पर नाबाद 37 की पारी खेली। इसके बाद नेपाल की पारी के 11वें ओवर में एक ऐसा कैच लपका, जिसकी शायद ही किसी को उम्मीद रही होगी। दरअसल, रवि बिश्नोई की गेंद पर कुशल मल्ला ने हवाई शॉट खेला। गेंद पर करारा प्रहार किया गया था, जिससे गेंद काफी ऊंची उठ गई थी।

Rinku Singh

भारत के सबसे फिट क्रिकेटरों में शामिल राहुल त्रिपाठी ​​​​​​​

एक वक्त ऐसा लग रहा था कि गेंद सीमारेखा पार कर जाएगी तभी भारत के सबसे फिट क्रिकेटरों में शामिल राहुल त्रिपाठी ने कमाल कर दिया। उन्होंने गेंद को पकड़कर अंदर बाउंड्री की ओर फेंक दिया। यहां मुस्तैद रिंकू सिंह ने फुर्ती दिखाते हुए गेंद को पकड़ लिया। यह सब एक या दो सेकंड के भीतर हुआ। इतने कम समय में ऐसा कैच लपकना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है।

22 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 29 रन की पारी खेली

कुशल को कैच पर भरोसा नहीं हो रहा था। अंपायर ने चेक करने के बाद उंगली उठा दी। कुशल हैरान थे, लेकिन क्या कर सकते थे। उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। उन्होंने 22 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 29 रन की पारी खेली।

यशस्वी जायसवाल के धांसू शतक के दम पर 202 रनों का स्कोर खड़ा किया था

भारत ने नेपाल के खिलाफ यशस्वी जायसवाल के धांसू शतक के दम पर 202 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में नेपाल टीम 9 विकेट खोकर 179 रन बना सकी। इस तरह भारतीय टीम अब सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

From Around the web