धोनी के कप्तानी छोड़ने पर रोहित शर्मा दिया बड़ा बयान, देखे Video

भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है, इसके बाद रुतुराज गायकवाड़ को सीएसके का कप्तान बना दिया गया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।
 
Rohit Sharma

Photo Credit: jynews

नई दिल्ली। भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है, इसके बाद रुतुराज गायकवाड़ को सीएसके का कप्तान बना दिया गया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।

धोनी ने अचानक कप्तानी छोड़कर अपने करोड़ों फैंस को सदमे में डाल दिया है। अब धोनी के कप्तानी छोड़ने पर भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा का रिएक्शन आया है। रोहित शर्मा धोनी के कप्तानी छोड़ने पर इमोशनल हो गए हैं। जानें रोहित ने क्या रिएक्शन दिया है।


रोहित शर्मा ने क्या रिएक्शन दिया


रोहित शर्मा ने धोनी के कप्तानी छोड़ने पर इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है। इस स्टोरी को देख फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं। भारत के दोनों दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी से एक ही सीजन कप्तानी ले ली गई है। खास बात है कि धोनी और रोहित दोनों ने अपनी टीम को 5-5 आईपीएल ट्रॉफी दिलाई है।

अब दोनों ने एक साथ कप्तानी को भी अलविदा कहा है। बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का सफर भी काफी सुहावना रहा है। अब रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर धोनी के साथ अपनी एक तस्वीर लगाई है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों आईपीएल की जर्सी में नजर आ रहे हैं। दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही रोहित ने हाथ मिलाने वाला इमोजी भी लगाया है।

From Around the web