आरिफ और सारस की दोस्ती से प्रेरित होकर सारस से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव

Amethi news: बीते माह से सोशल मीडिया पर एक अनोखी दोस्ती की वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में दांवा किया जा रहा है की आरिफ ने सारस की मदद की तो सारस ने आरिफ को दोस्त मानकर उसके साथ रहता है। मीडिया में खबरें आने के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी आरिफ और सारस से मिलने पहुंचे।
मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी का है। खबरों के अनुसार एक सारस पक्षी को हवा में उड़ते हुए एक शख्स को पीछा करते देखा जा रहा है। पहली नजर में वीडियो को देख लग रहा है कि पक्षी हवा में ज्यादा ऊपर उड़ने में सक्षम नहीं है। जिस वजह से वह ज्यादा ऊपर नहीं उड़ रहा है। वहीं वीडियो में आगे देखने पर पता चलता है कि वह बाइक में जा रहे एक शख्स को फॉलो कर रहा है।
सपा सरकार ने उप्र के राज्य पक्षी सारस के संरक्षण के लिए सारस प्रोटेक्शन सोसाइटी, सारस मित्र स्कीम, इंटरनेशनल सारस कंज़र्वेशन वर्कशाप व इंटरनेशनल क्रेन फ़ाउंडेशन के साथ करार जैसे उपाय किए थे।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 6, 2023
आज भी हम सारस सरंक्षण में सहयोग करनेवालों के साथ खड़े हैं लेकिन भाजपा सरकार नदारद है। pic.twitter.com/zpKYQec1di
सोशल मीडिया पर सभी यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच रही इस वीडियो को ट्विटर पर पियूष राय नाम के शख्स ने शेयर किया है। इस वीडियो में एक शख्स जहां सड़क पर बाइक चलाते देखा जा रहा है। वहीं सारस हवा में उड़ते हुए उसे फॉलो करता दिख रहा है। यहीं कारण है कि सभी को यह वीडियो काफी पसंद आ रही है. जिसे हर कोई तेजी से शेयर कर रहा है।
अजब-गजब; इंसान-पक्षी की दोस्तीः
— gyanendra shukla (@gyanu999) February 21, 2023
अमेठी के गौरीगंज के जामो ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत गांव मंडखा मजरे औरंगाबाद का मामला है. जहां मोहम्मद आरिफ और एक सारस की जोड़ी जय-वीरू के तौर पर चर्चित है. एक वर्ष पहले खेतों में यह पक्षी घायल अवस्था में मिला पैर टूटा हुआ था. 1/1 pic.twitter.com/CUeGA1092x
मोहम्मद आरिफ नाम के एक शख्स ने एक साल पहले घायल हुए सारस को बचाया और उसका इलाज किया था। जिसके बाद से ही यह सारस मोहम्मद आरिफ का अच्छा दोस्त बन गया है और उसके साथ ही नजर आता है। वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिसे देख यूजर्स सारस और मोहम्मद आरिफ की दोस्ती को जय-वीरू की दोस्ती बता रहे हैं।
दोनों की दोस्ती से प्रेरित होकर अखिलेश यादव पहुंचे अमेठी
सोशल मीडिया पर खबरें आने के बाद दोनों की दोस्ती चर्चा में आई । अधिकाशं लोगों को पक्षी सारस की दोस्ती पसंद आ रही है। इसी से प्रेरित होकर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को अमेठी पहुंचे और मो. आरिफ और सारस से मिले। दोनों के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो वायरल हो गई।