Aaj Ka Rashifal:आज इन राशियों पर हनुमान जी की रहेगी कृपा, जाने अपनी राशी का हाल

ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Aaj Ka Rashifal: सावन का पहला मंगला गौरी व्रत भी आज ही रखा जा रहा है। यह दिन आपके लिए कैसा रहेगा, इसको आप आज के राशिफल से जान सकते हैं। राशिफल के माध्यम से आप दिन में घटने वाली घटनाओं का ठीक-ठीक अंदाजा लगा सकते हैं।

मेष राशि
अपने कर्तव्यों को पूरी लगन से निभाएं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। परिवार के मंगल कार्यों में आपका योगदान प्रशंसा योग्य रहेगा। व्यापार और कारोबार में अच्छे अवसर बन रहे हैं।

वृषभ राशि
आज का दिन परिवार के लिए खास है। आपकी सूझबूझ से रुके काम पूरे होंगे। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। विवाद सुलझाने की हिम्मत मिलेगी, परंतु विरोधी सक्रिय रह सकते हैं।

मिथुन राशि
कार्यों को समय पर निपटाएं और कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत करें। आपकी सतर्कता से आर्थिक रुकावटें दूर होंगी। संतान की प्रगति से खुशी मिलेगी। आलस्य से बचें, सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि
राजनीति में नए संपर्क भविष्य में लाभकारी होंगे। नौकरी या व्यवसाय में प्रगति होगी। पुराने कार्यों से कुछ अड़चनें आ सकती हैं। परिवार को समय दें, संतों के दर्शन का अवसर मिल सकता है।

सिंह राशि
दूसरों की नकल करने से बचें। अचानक बड़ा खर्च हो सकता है, इसके लिए तैयार रहें। कार्यस्थल पर प्रतियोगिता में जीत मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशि
निजी जीवन के तनाव समाप्त होंगे। माता-पिता के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है, नकारात्मक विचारों से बचें। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढेगा। अनाज, तेल या तिलहन में निवेश लाभ देगा।

तुला राशि
आज का दिन व्यवसाय को मजबूत करने वाला है। ज्यादा सोचने से मानसिक तनाव हो सकता है। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। यात्रा में सावधानी रखें, पेट संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

वृश्चिक राशि
आप दूसरों के लिए अच्छा करते हैं, लेकिन सावधान रहें, कार्यस्थल पर धोखे की आशंका है। धन लाभ के साथ-साथ ख्याति भी मिलेगी।

धनु राशि
अपने इष्ट पर भरोसा रखें और मेहनत जारी रखें। परिवार से पुराने मतभेद खत्म होंगे। जीवनसाथी के व्यवहार से कुछ परेशानी हो सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा, रुका धन मिलने की संभावना है।

मकर राशि
आपके कार्यों से लोग प्रभावित होंगे। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। खान-पान का ध्यान रखें। जल्द ही आपकी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आएगा।

कुंभ राशि
व्यवसाय में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। संपर्कों के जरिए प्रशासनिक कार्य पूरे होंगे। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। करीबी लोगों के व्यवहार में बदलाव दिख सकता है।

मीन राशि
अपने निजी रहस्य दूसरों से साझा न करें। गृहस्थ जीवन में सकारात्मक माहौल बनेगा। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। निर्माण कार्यों में तेजी आएगी और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Jagruk youth News इसकी पुष्टि नहीं करता है।