Rohit Sharma ने पहली बार विराट कोहली को पछाड़ा, इस पायदान पर पहुंचे...

Rohit Sharma ICC ODI Ranking :नई दिल्ली : भारत के कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा को आईसीसी वनडे रैंकिंग में इनाम मिला है। रोहित पांच स्थान ऊपर उठकर छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। रोहित के 719 रेटिंग अंक हैं। रोहित ने स्टार बैटर विराट कोहली को पछाड़ दिया है। कोहली 711 अंकों के साथ संयुक्त रूप से आठवें नंबर पर हैं। बता दें कि रोहित अपने करियर में पहली बार आईसीसी वनडे रैंकिंग में कोहली से आगे निकले हैं।

 

Rohit Sharma ICC ODI Ranking :नई दिल्ली : भारत के कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा को आईसीसी वनडे रैंकिंग में इनाम मिला है। रोहित पांच स्थान ऊपर उठकर छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। रोहित के 719 रेटिंग अंक हैं। रोहित ने स्टार बैटर विराट कोहली को पछाड़ दिया है। कोहली 711 अंकों के साथ संयुक्त रूप से आठवें नंबर पर हैं। बता दें कि रोहित अपने करियर में पहली बार आईसीसी वनडे रैंकिंग में कोहली से आगे निकले हैं।


रोहित ने वर्ल्ड कप के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना खाता नहीं खोल सके थे। इसके बाद, श्हिटमैनश् के नाम से मशहूर रोहित ने अफगानिस्तान के विरुद्ध आतिशी बल्लेबाजी की। उन्होंने दिल्ली के मैदान पर 84 गेंदों में 131 रन की पारी खेली। रोहित ने इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच में भी कमाल किया। उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में  पाकिस्तानी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए 63 गेंदों में 86 रन बटोरे। उन्होंने 6 चौके और इतने ही छक्के मारे थे। भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा था।

कोहली को खिलाड़ियों की वनडे रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुआ है। कोहली इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच में सिर्फ 16 रन ही बना सके थे। हालांकि, कोहली का बल्ला उससे पहले दो मैचों अच्छा चला। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सामने 116 गेंदों में 85 रन जोड़कर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

भारत ने इस मैच में दो रन पर तीन विकेट खो दिए थे। वहीं, कोहली ने अफगानिस्तान के विरुद्ध 56 गेंदों में 55 रन जुटाए। कोहली और रोहित से टीम को एक बार बड़ी पारी की उम्मीद होगी। भारत को गुरुवार को बांग्लादेश से भिड़ना है। भारत लगातार चौथी जीत की फिराक में होगा।

वर्ल्ड कप 2023 में कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ देंगे रोहित शर्मा, जानकारों ने बताये ये वजह

Rohit sharma : नई दिल्ली । भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की वर्ल्ड कप में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक छक्के लगाने में दूसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव हैं। रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में ही 6 छक्के लगा दिए थे।


1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव ने वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में जिंबॉब्वे के खिलाफ सबसे अधिक 10 छक्के लगाए हैं। दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली हैं जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 9 छक्के लगाए हैं। इसके बाद रोहित शर्मा का नंबर आता है जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 9 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा अभी भी भारतीय टीम के लिए खेल रहे हैं।

इस बार रिकॉर्ड तोड़ देंगे रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ भी अब तक 8 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा, सौरव गांगुली ने केन्या के खिलाफ 7 छक्के, युवराज सिंह ने बरमूडा के खिलाफ 7 छक्के, सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के खिलाफ 6 छक्के और श्रीलंका के खिलाफ भी 6 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में सिर्फ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अकेले हैं जो अभी भी भारतीय टीम की ओर से खेल रहे हैं। इसके अलावा, रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

ये भी पढ़ें

World Cup 2023 : टीम इंडिया को सेमीफाइनल में इस असली चुनौती का करना होगा सामना

पाकिस्तान के कप्तान ने तेज गेंदबाजों की लगाई क्लास, रोहित शर्मा ने इतने छक्के को लगाये दिया ये जबाव

रोहित शर्मा ने फैंस को किया खुश, मात्र इतनी गेंदों पर बनाये 86 रन

Video : विराट कोहली नहीं खुश कर पाये फैंस को, अनुष्का शर्मा का जबाव हुआ वायरल