CBSE BOARD RESULT 2024: सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, जानिए कैसे करें चेक
 

इससे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 38 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होगा। चर्चा है कि रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह, यानी 10 से 14 मई के बीच जारी किया जा सकता है। हालांकि, रिजल्ट की तारीख पर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की रिपोर्ट्स में इस तरह का दावा किया जा रहा है।
 

CBSE BOARD RESULT 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से अब जल्द ही सीबीएसई 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है, कॉपियों के मूल्यांकन का काम अब आखिरी चरण में, जिसके बाद इंटरनेट पर नंबर चढ़ाए जाएंगे। इस प्रक्रिया के बाद जल्द ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

इससे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 38 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होगा। चर्चा है कि रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह, यानी 10 से 14 मई के बीच जारी किया जा सकता है। हालांकि, रिजल्ट की तारीख पर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की रिपोर्ट्स में इस तरह का दावा किया जा रहा है।

रिजल्ट चेक करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.nic.in पर जाना होगा, जहां किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

 साल 2024 में भी एक साथ ही रिजल्ट जारी किया जाना संभव माना जा रहा है। बीते साल परीक्षा 15 फरवरी से 21 मार्च 2023 तक चली थी। साल 2022 में बोर्ड ने 22 जुलाई 2022 को रिजल्ट जारी किया था। अब किसी भी दिन दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी जाएगी।

जानिए कैसे चेक करें रिजल्ट


दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट चेक करने के लिए आपको कुछ स्टेप चुनने होंगे।
इसमें सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर क्लिक करना होगा।


इसके बाद CBSE Board Result 2024 लिंक पर क्लिक करने की जरूरत होगी।
फिर रोल नंबर और रोल कोड की सहायता से लॉगिन करने की जरूरत है।
फिर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आपके सामने दिख जाएगा।
रिजल्ट को आराम से चेक करके डाउनलोड भी करने का काम कर सकते हैं। इससे आपको सब्जेक्ट वाइज नंबर्स का पता चला जाएगा।