chanakya niti : कभी नहीं करना चाहिए ऐसी लड़कियों से शादी वरना जीवन भर पड़ेगा पछताना 

ऐसे ही तीन अवगुणों के बारे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं। अगर इनमें से कोई भी किसी लड़की में नजर आते हैं, तो वो यकीनन एक बुरी पत्नी बनेगी। उसके साथ खुशहाल शादीशुदा जीवन जीना असंभव हो जाएगा और पूरा समय घर क्लेश व नकारात्मकता से भरा रहेगा। 
 

नई दिल्ली। चन्द्रगुप्त मौर्य के महामंत्री और गुरु चाणक्य की नीतियों को जो व्यक्ति अपने जीवन में उतार ले, उसे सफल व खुशहाल होने से कोई रोक नहीं सकता है। आधुनिक समय में भी चाणक्य नीति में दी गईं सीखें अनुसरण करने योग्य हैं। कौटिल्य की ऐसी ही सीख पत्नियों को लेकर दी गई है। उन्होंने लड़कियों के कुछ ऐसे अवगुण बताए थे, जिन्हें हर लड़के को ध्यान में रखना चाहिए।

ऐसे ही तीन अवगुणों के बारे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं। अगर इनमें से कोई भी किसी लड़की में नजर आते हैं, तो वो यकीनन एक बुरी पत्नी बनेगी। उसके साथ खुशहाल शादीशुदा जीवन जीना असंभव हो जाएगा और पूरा समय घर क्लेश व नकारात्मकता से भरा रहेगा। 

यदि कोई लड़की बौद्धिकता से ज्यादा अहमियत अपनी सुंदरता को देती है और उसी के अहंकार में डूबी रहती है, तो वो कभी खुश व संतुष्ट नहीं रह सकती। इस तरह की महिला किसी अन्य के बारे में नहीं सोच पाती है।

उसके लिए भौतिक वस्तुएं ज्यादा अहमियत रखती हैं। यही वजह है कि शादी के बाद वो न तो अपने पति और ना ही परिवार की भलाई के बारे में सोच पाती है। विवाह के बाद भी वो अपने आप में ही डूबी रहती है।

ऐसी लड़की कभी खुशहाली का कारण नहीं बना पाती है, क्योंकि परिवार को चलाने और रिश्तों को संभालने के लिए खुद से ऊपर उठकर दूसरों के बारे में सोचना और बौद्धिकता का इस्तेमाल करना बेहद आवश्यक है, जो उसके लिए संभव नहीं होता है।


अशिष्ट और दूसरों को नीचा दिखाने वाली


अगर कोई महिला अशिष्ट है और वो दूसरों को नीचा दिखाने से हिचकती नहीं है, तो उससे दूरी बनाए रखना ही सबसे अच्छा विकल्प है। ऐसी लड़की शादी के बाद अपने पति व अन्य परिजनों का सम्मान नहीं करती है।

उसके मुंह से सदैव नकारात्मकता ही निकलती है। ये घर में कलह की वजह बनता है और सुख दूर चला जाता है। ऐसी महिला भले ही कितने ही अच्छे परिवार से आती हो, बुद्धि से तेज हो और सुंदरता में भी आगे हो, लेकिन उसे कभी भी जीवनसाथी के रूप में नहीं चुनना चाहिए।