महंगाई का झटका: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर इतने रूपये महंगा

 

LPG Cylinder Price : महंगाई ने आम आदमी को एक और जोर का झटका दिया है। घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बढ़तोरी दर्ज की गई है। 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। कीमतों में वृद्धि के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1103 रुपये हो गई है।

वहीं, 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलिंडर की कीमत 2119.50 रुपए हो जाएगी। नई दरें आज से प्रभावी हो गई हैं।


मीडिया की खबरों के अनुसार 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ा गए, जबकि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की नई की कीमत 1103, मुंबई में 1102.5, कोलकाता में 1129 और चेन्नई में 1118.5 हो गई है। वहीं, कमर्शियल सिलेंडर अब दिल्ली में 2119.5, मुंबई में 2071.5, कोलकाता में 2221.5 और चेन्नई में 2268 रुपये में मिलेगा।