आरिफ और सारस की दोस्ती से प्रेरित होकर सारस से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव

 

Amethi news: बीते माह से सोशल मीडिया पर एक अनोखी दोस्ती की वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में दांवा किया जा रहा है की आरिफ ने सारस की मदद की तो सारस ने आरिफ को दोस्त मानकर उसके साथ रहता है। मीडिया में खबरें आने के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी आरिफ और सारस से मिलने पहुंचे।


 
मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी का है। खबरों के अनुसार एक सारस पक्षी को हवा में उड़ते हुए एक शख्स को पीछा करते देखा जा रहा है। पहली नजर में वीडियो को देख लग रहा है कि पक्षी हवा में ज्यादा ऊपर उड़ने में सक्षम नहीं है। जिस वजह से वह ज्यादा ऊपर नहीं उड़ रहा है। वहीं वीडियो में आगे देखने पर पता चलता है कि वह बाइक में जा रहे एक शख्स को फॉलो कर रहा है।


सोशल मीडिया पर सभी यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच रही इस वीडियो को ट्विटर पर पियूष राय नाम के शख्स ने शेयर किया है। इस वीडियो में एक शख्स जहां सड़क पर बाइक चलाते देखा जा रहा है। वहीं सारस हवा में उड़ते हुए उसे फॉलो करता दिख रहा है। यहीं कारण है कि सभी को यह वीडियो काफी पसंद आ रही है. जिसे हर कोई तेजी से शेयर कर रहा है।


दोनों की दोस्ती से प्रेरित होकर अखिलेश यादव पहुंचे अमेठी


सोशल मीडिया पर खबरें आने के बाद दोनों की दोस्ती चर्चा में आई । अधिकाशं लोगों को पक्षी सारस की दोस्ती पसंद आ रही है। इसी से प्रेरित होकर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को अमेठी पहुंचे और मो. आरिफ और सारस से मिले। दोनों के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो वायरल हो गई।