Video:हेमा मालिनी ने ब्रजवासियों के साथ खेली ऐसी होली, वीडियो वायरल

 

Holi 2023:मथुरा में आयोजित कार्यक्रम में सांसद हेमा मालिनी ने ब्रजवासियों के साथ होली खेली। सांसद हेमा मालिनी भी यहां पहुंची हैं। उन्होंने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा ब्रजवासियों के साथ होली खेली।ब्रज में 45 दिनों तक होली के कार्यक्रम होते हैं।

मथुरा, वृंदावन, गोकुल, बरसाना, नंदगाव, फालेन और महावन समेत सभी प्रमुख मंदिरों में होली के कार्यक्रम की तारीखें पहले ही जारी की जाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में फाल्गुन मास में लगभग रोजाना ही होली का कार्यक्रम होता है। इसके अलावा राधा रमण मंदिर में भी कार्यक्रम हो रहे हैं।

मथुरा की सांसद हेमा मालिनी भी ब्रज पहुंचीं। यहां पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने लोगों को फल और मिठाइयां बांटीं। साथ ही लोगों के साथ गुलाब के फूलों और गुलाल से होली भी खेली। सांसद के होली खेलने के फोटो और वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।