Dhanteras Pooja Vidhi 2023 : धनतेरस की नोट कर लीजिए पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का शुभ समय
 

Dhanteras Pooja Vidhi 2023 : धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है और इस दिन सोना चांदी और कई तरह की खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त होता है. मान्यता है कि इस दिन जिन चीजों की खरीदारी की जाती है, उनमें 13 गुणा वृद्धि होती है. धनतेरस के दिन धन की प्रतीक मां महालक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है
 

Dhanteras Pooja Vidhi 2023 : धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है और इस दिन सोना चांदी और कई तरह की खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त होता है. मान्यता है कि इस दिन जिन चीजों की खरीदारी की जाती है, उनमें 13 गुणा वृद्धि होती है. धनतेरस के दिन धन की प्रतीक मां महालक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है. इससे घर में धन संपत्ति और वैभव का आगमन होता है. इस बार धनतेरस का पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा. चलिए यहां जानते हैं कि धनतेरस के दिन पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त 


धनतेरस की त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से आरंभ हो जाएगी. त्रयोदशी तिथि अगले दिन यानी 11 नवंबर को दोपहर एक बजकर 57 मिनट तक रहेगी. 10 नवंबर को धनतेरस की पूजा प्रदोष काल में की जाएगी. इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सायंकाल 5.47 से आरंभ हो रहा है. इस समय  गणेश जी, लक्ष्मी मां और कुबेर की पूजा की जा सकेगी और यह शुभ मुहूर्त सायंकाल 7 बजकर 47 मिनट तक मान्य रहेगा. इसी दौरान घरों में पूजा के बाद यम का दीपक जलाने का भी प्रावधान है.


धनतेरसपर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त   

धनतेरस पर सोना चांदी या अन्य चीजों की खरीदारी का शुभ मुहूर्त दोपहर से ही शुरु हो रहा है. इस दिन सोना खरीदने का शुभ समय दोपहर को 12 बजकर 35 मिनट से शुरू हो रहा है और ये मुहूर्त अगले दिन यानी 11 नवंबर को सुबह 6 बजकर 40 मिनट तक मान्य रहेगा. इस दौरान लोग सोना चांदी, जवाहरात और अन्य चीजों की खरीदारी कर सकेंगे. 

धनतेरस के क्या नहीं खरीदें.


1.नुकीली और धारदार वस्तुएं.धनतेरस को नुकीली जैसे सूजी, पिन और धारदार जैसे कैंची, चाकू, छिलनी, इत्यादि नहीं खरीदना चाहिए मान्यता है इससे घर में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

2. कांच से बनी वस्तुएं.


धनतेरस के दिन कांच से बनी वस्तुओं को नहीं खरीदना चाहिए कांच में राहु का स्थान यानी राहु से संबंधित है इस लिए इसकी खरीदी शुभ नहीं होती.

3. लोहे से बनी वस्तुएं.


मान्यता है की धनतेरस में लोहे की खरीदी करने से धन के देवता कुबेर रूष्ट हो जाते हैं इसलिए लोहे से निर्मित वस्तुओं की खरीदी से परहेज़ करना चाहिए.

4. प्लास्टिक की वस्तुएं.


धनतेरस को प्लास्टिक की वस्तुओं की खरीददारी से बचें इस दिन किसी धातु की खरीदी ही करें अन्यथा धनतेरस की खरीददारी का कोई लाभ प्राप्त नहीं होगा.


5. तेल या घी.
धनतेरस के एक दिन पहले ही तेल या घर खरीद लें क्यों की धनतेरस को तेल और घी की खरीदी को अशुभ माना गया है.


6. आर्टिफिशियल धातु के आभूषण.


धनतेरस को सोना, चांदी के आभूषण, सिक्के खरीदने चाहिए भूल कर भी आर्टिफिशियल आभूषण नहीं खरीदें यह अशुभ होता है.

7. इन धातु के बर्तन.


धनतेरस को आप का प्रयास हो की कांस्य, पीतल, तांबा, चांदी आदि के बर्तन खरीद लें लेकिन स्टील के बर्तन खरीदी से बचें और एल्युमुनियम, लोहे से निर्मित बर्तन भूल कर नहीं लें.

8. खाली बर्तन.


बाजार से बर्तन खरीददारी के बाद घर के अंदर खाली बर्तन नहीं लाएं उसमें अंदर कुछ भर के लाएं जैसे अनाज या कोई अन्य खाद्य वस्तु.