Video: निरहुआ ने आम्रपाली दुबे के साथ लाइव की ऐसी हरकत, कैमरे में हुई कैद

 

भोजपुरी फिल्म लवर्स लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी के दीवाने हैं। इन दोनों ने अभी तक भोजपुरी इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं।दोनों के आये दिन कोई न कोई रोमांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल होता ही रहता है। निरहुआ तो लाइव परफॉर्मेंस के दौरान भी आम्रपाली संग रोमांस करने से बाज नहीं आते हैं।इस समय एक ऐसा ही वीडियो यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

जिसमें दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे स्टेज पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो लाइव परफॉर्मेंस की है। इस लाइव परफॉर्मेंस में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे जोरदार डांस करते हुए नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो देख फैंस भी डांस कर रहे हैं।


इस वीडियो में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। दोनों रोमांटिक भी लग रहे हैं। फैंस को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है।
ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है। इस वीडियो में अब तक एक मिलियन व्यूज आ चुके हैं। वीडियो में अब तक 5,000 हजार लाइक्स आ चुकी है।