Bhojpuri Dance :निरहुआ और मोनालीसा का डांस वीडियो हुआ वायरल

 

Nirahua&Monalisa Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहलाने वाले दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और भोजपुरी की मशहूर, खूबसूरत, हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस कही जाने वाली मोनालीसा (Monalisa) का एक पुराना गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।


इस गाने में निरहुआ और मोनालिसा की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। निरहुआ और मोनालिसा पर फिल्माया गया गाना ‘प्यार की बात होखेदा’ (Pyar ki Baat Hokhe Da) एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘बीबी नम्बर 1’ का है, जिसमें मोनालीसा और निरहुआ मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।

गाने के वीडियो में मोनालिसा अपनी हॉट अदाओं से निरहुआ को मदहोश करती हुईं नजर आ रही हैं। गाने में दोनों खूब ठुमके भी लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इनकी हॉट केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है, तभी तो वीडियो के आकड़े 1,61,44,721 पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि गाने के बोल प्यारे लाल मोहन ने लिखे हैं, जबकि गाने को म्यूजिक राजेश रजनिश ने दिया है।

भोजपुरी की हॉट वीडियो देखने के लिये यहां क्लिक करें-

<a href=https://youtube.com/embed/LUnGi_zAQko?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/LUnGi_zAQko/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">

भोजपुरी गाना ‘प्यार की बात होखेदा’ को अलोक कुमार और कल्पना ने आवाज दी है। मोनालिसा के इस गाने को SRK MUSIC नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फिल्म में दिनेशलाल यादव “निरहुआ”, मोनालिसा, अपूर्वा बिट, आशा तिवारी, प्रकाश जैस, सीमा सिंह अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।

दोनों की गजब केमिस्ट्री ने गाने में चार चांद लगा दिये हैं।दोनों ही स्टार्स को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए आये दिन फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं।