Bhojpuri Dance:अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव की जोड़ी का डांस देखकर दिवाने हुए लोग, देखे वीडियो
 

 

 Akshara Singh Video: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की ऑन स्क्रीन जोड़ी दर्शको को बेहद पसंद आती हैं। दोनों ही स्टार्स ने कई फिल्मों और सॉन्ग में एक साथ काम कर चुके हैं। अब एक बार फिर से इनकी जोड़ी सोशल मीडिया पर आग लगा रही है, जिसे लोग बार बार सर्च कर देख रहे है। क्योंकि अक्षरा और खेसारी दोनों ही रोमांटिक मूड में नजर आ रहे है।

वहीं इन दिनों अक्षरा सिंह और खेसारी लाल का एक भोजपुरी रोमांटिक गाना ‘तोहर ढोड़ी बा फुलवा कटोरी नियन’ (Tohar Dhodi Ba Phulaha Katori Niyan) यूट्यूब पर काफी ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में अक्षरा ट्रेडिशनल ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं।

उनका ये कातिलाना लुक उनके चाहने वालों को बेहद ही पसंद आ रहा है। आप इस गाने को World wide Record Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। जहां इसे अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अब तक करोड़ों व्यूज मिल चुके है।


इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है, जो सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘साजन चले ससुराल 2’ का है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव, स्मृति सिन्हा, अक्षरा सिंह, अनूप अरोरा, किरण यादव और माया यादव मुख्य किरदार निभा रहे हैं। वीडियो के गाने में अक्षरा बेहद ही बोल्ड और सेक्सी लुक में बिंदास डांस करती हुई नजर आ रही है वहीं खेसारी भी रोमांस और डांस दोनों ही करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे है।


अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Film) इंडस्ट्री के बड़े स्टार हैं। दोनों ही स्टार्स के फैन्स उनके गानें और फिल्में देखने के लिए बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। वहीं अक्षरा सिंह आए दिन इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपनी फोटो और वीडियोज को शेयर कर सुर्खियों में लगातार बनी रहती हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/qjkZFQrM14U?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/qjkZFQrM14U/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">