Bhojpuri Video : यामिनी सिंह के साथ निरहुआ ने पानी में जमकर किया डांस, वीडियो हो रही वायरल

 

Bhojpuri Song Video : सोशल मीडिया पर निरहुआ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यामिनी सिंह के साथ जमकर डांस कर रहे है। दोनों ने जमकर रोमांस किया है। भोजपुरी एक्टर निरहुआ और यामिनी सिंह का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो गया है। वीडियो देखकर फैंस मजे ले रहे है। दोनों पर तरह-तरह की कमेंट का रहे है। दोनों को फैंस बहुत पसंद करते है। 

भोजपुरी सिनेमा  के सुपरस्टार और बेहतरीन सिंगर दिनेश लाल यादव निरहुआ  को दुनियाभर में पसंद किया जाता है। दिनेश लाल यादव के चाहने वाले उनकी फिल्में रिलीज होने का इंतजार करते रहते हैं। भोजपुरी दर्शक से निरहुआ को खूब प्यार भी मिलता है, तभी तो दिनेश लाल यादव के गाने को वायरल होने में जरा भी समय नहीं लगता है।

ये तो हर किसी को पता है कि आम्रपाली दुबे  और निरहुआ की जोड़ी को इंडस्ट्री में सबसे अधिक पसंद किया जाता है। लोग इस जोड़ी के दीवाने हैं। लेकिन, फिलहाल निरहुआ और यामिनी सिंह  का एक रोमांटिक वीडियो सामने आया है, जिसे दर्शकों द्वारा खुद पसंद किया जा रहा है।

यामिनी सिंह और निरहुआ का भोजपुरी गाना ‘जवानिया भईल उड़नबाज’  एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। गाने में एक्ट्रेस यामिनी सिंह वेस्टर्न आउटफिट में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने में निरहुआ और यामिनी की केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया जाता है। निरहुआ और यामिनी सिंह का गाना लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

<a href=https://youtube.com/embed/8IrP5OofltU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/8IrP5OofltU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">
आपको बता दें कि इस गाने को मोहन राठौर और प्रियंका सिंह ने गाया है। जबकि संतोष पुरी ने इसे लिखा है और म्यूजिक से सजाया है मधुकर आनंद ने।फिल्म में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, यामिनी सिंह, कनक पांडे, सुशील सिंह, संजय पांडे, प्रकाश जैस, बीआईबी बिजेंदर सिंह, जे नीलम, रीना रानी, ​​दीपक सिन्हा, देव सिंह, इमरोज अख्तर (मुन्ना) अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं। इस फिल्म के सभी गाने एक से बढ़कर एक हैं।