Priyanka Chopra ने मेट गाला इवेंट में बिखेरा हुस्न का जलवा, देखे वीडियो
 

 

Priyanka Chopra: इस साल मेट गाला की थीम 'Karl Lagerfeld: A Line of Beauty' है जिसको ध्यान में रखते हुए सेलेब्स ने अपने लुक को सलेक्ट किया है। ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के मेट गाला लुक का फैंस को इंतजार रहता है।

प्रियंका चोपड़ा ने इस साल अपने मेट गाला लुक में ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी जिसमें वह बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं। मेट गाला 2023 की शुरुआत हो चुकी है, न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में होने वाले इस ईवेंट में दुनियाभर के तमाम बड़े-बड़े सितारे शिरकत करते हैं। 

आलिया भट्ट से लेकर ईशा अंबानी तक सभी के मेट गाला लुक्स की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहचान बना चुकीं Priyanka Chopra ने इस बार भी अपने पति निक जोनास के साथ मेट गाला में शिरकत की है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने मैचिंग ब्लैक एंड व्हाइट कलर का आउटफिट पहना है। प्रियंका चोपड़ा ने हाई थाई स्लिट ड्रेस पहनी है जिसके साथ उन्होंने हाथों में ग्लव्स और गले में एक डायमंड नेकलेस पहना है। प्रियंका ने लुक को कंप्लीट करने के लिए बालों में रिबन से हेयर स्टाइल बनाई है।

प्रियंका चोपड़ा मेट गाला 2019

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2019 में हुए मेट गाला इवेंट में पति निक जोनस के साथ शिरकत की थी। इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने सिल्वर कलर का एक शिमरी ट्रांसपेरेंट गाउन पहना था जिसके साथ उन्होंने एक अजीब सा हेयरस्टाइल बनाया था।