Mousam News :  हरियाणा के कई जिलों में होगी भारी बारिश, अजर्ट जारी
 

Mousam News :  हरियाणा के कई जिलों में होगी भारी बारिश, अजर्ट जारी
 
 

Mousam News :  IMD चंडीगढ़ ने अगले ढाई घंटे में हरियाणा के ज्यादातर जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है। GT बेल्ट पर पड़ने वाले जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंड अलर्ट जारी किया है। राजस्थान और पंजाब बॉर्डर से लगते कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। पानीपत, करनाल, रोहत में बारिश शुरु हो गई है।

उधर, हिमाचल में लगातार 6 दिन बारिश का अलर्ट है। 3 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें चंबा, कांगड़ा और कुल्लू शामिल है। किन्नौर, सिरमौर, सोलन, शिमला, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना में येलो अलर्ट है।

हरियाणा के अधिकतर शहरों का तापमान 40 से नीचे


2 दिन से हुई बारिश और हवा चलने के कारण हरियाणा के अधिकतर शहरों का तापमान 40 डिग्री के नीचे है। शुक्रवार को सिरसा का तापमान सबसे ज्यादा 40.6 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान फरीदाबाद का 24.3 दर्ज किया गया।

भिवानी में महिला की करंट से मौत


भिवानी के हसान गांव में महिला शर्मिला को करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वह खेत में बना ट्यूबवैल चलाने गई थी। वहां बारिश के बाद जलभराव से ट्यूबवेल की तार में करंट आ रहा था। जिस वजह से महिला तार से चिपक गई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों ने बिजली लाइन बंद की। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई।

नूंह में पानी के गड्‌ढे में डूबने से बच्चे की मौत

नूंह के पिनगवां कस्बे में ईदगाह के समीप शुक्रवार को 7 वर्षीय बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई। बच्चे की पहचान जावेद पुत्र सलीम निवासी पिनगवां के रूप में हुई है। सात साल का मासूम सुबह करीब 9 बजे घर से थोड़ी दूर अपने बहन भाइयों के साथ खेलने गया था।


जहां पर वह गड्ढे में भरे हुए पानी में नहाने के लिए कूद गया। गड्ढे की गहराई करीब आठ फीट बताई जा रही है। बच्चा इसमें डूब गया। गड्‌ढे में बरसाती पानी भरा हुआ था।