CM  धामी ने हादसे में हुए घायल का जाना हाल, जांच और राहत के दिये निर्देश

​​​​​​​

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एम्स, ऋषिकेश में उपचार के लिए भर्ती रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना के घायलों का हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री ने घायलों के उपचार के संबंध में एम्स के चिकित्सकों से भी जानकारी प्राप्त की तथा घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए।
 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एम्स, ऋषिकेश में उपचार के लिए भर्ती रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना के घायलों का हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री ने घायलों के उपचार के संबंध में एम्स के चिकित्सकों से भी जानकारी प्राप्त की तथा घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना के जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वाहन दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने इस दुर्घटना में दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की तथा दुर्घटना में घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री ने ज़िलाधिकारी रूद्रप्रयाग को इस घटना की जाँच के आदेश दिए एवं गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाने के निर्देश दिए।

जनपद रुद्रप्रयाग में हुई बस दुर्घटना व हाल के दिनों में चारधाम यात्रा मार्ग पर हुई अन्य बस दुर्घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य कर पीड़ितों को मदद पहुँचाने के निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी विभाग के अधिकारी द्वारा दायित्व निर्वहन में शिथिलता पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आज हुई दुर्घटना की जांच के लिए संभागीय परिवहन अधिकारी पौड़ी के नेतृत्व में लीड एजेंसी को रवाना किया। संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा यह भी निर्देश दिये गये कि जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना में प्रभावित व्यक्तियों को दुर्घटना राहत निधि से राहत की धनराशि भी तत्काल उपलब्ध करा दी जाए। दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। एक सप्ताह के भीतर चारधाम यात्रा मार्ग पर दो बसों की दुर्घटना पर मुख्यमंत्री द्वारा चिन्ता व्यक्त करते हुए परिवहन एवं पुलिस विभाग के सभी प्रवर्तन अधिकारियों को वाहनों की यांत्रिक दशा की जांच कड़ाई से करने और ग्रीन कार्ड निर्गत करने में सावधानी बरतने के निर्देश दिये गये।