October Rashifal:धनतेरस से पहले इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत, यकीन नहीं तो जानले अपनी ग्रहचाल

 
October Rashifal 2022


मेष- मेष राशि के जातक अक्टूबर महीने में अपनी वाणी पर संयम बरतें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है। क्रोध के कारण नौकरी में बदलाव न करें। कार्यस्थल पर मुश्किलें आ सकती हैं।


वृषभः अक्टूबर महीने में वृषभ राशि के जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। यह महीना आपके लिए खुशियों की सौगात ला सकता है। कारोबारियों को मुनाफा होगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को मनमुताबिक उन्नति मिल सकती है।

मिथुन- अक्टूबर माह में मिथुन राशि वालों की कोई बड़ी बाधा दूर हो सकती है। इस दौरान पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग भी बनेंगे। यह महीना आपके लिए सफलताओं भरा साबित हो सकता है। इस दौरान अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें।

कर्क- कर्क राशि वालों के जीवन से अक्टूबर माह में अड़चनें दूर होंगी। इस दौरान आपको प्रगति के रास्ते खुलेंगे। हालांकि इस महीने आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।  जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें।


सिंह- सिंह राशि वालों के लिए अक्टूबर महीना अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता हैष इस दौरान आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

कन्या- कन्या राशि वालों के लिए अक्टूबर महीना मिलाजुला रहने वाला है। इस दौरान आपको अपने कार्यों में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। यात्रा से लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर लोगों के साथ तालमेल मिलाकर रखें।


तुला- तुला राशि वालों के लिए अक्टूबर माह बेहद लाभकारी रहने वाला है। इस माह आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको अपने काम की तारीफ मिल सकती है। आय के नए साधन बनेंगे। किसी खास मित्र से मुलाकात संभव है।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए अक्टूबर महीना बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। धन में वृद्धि संभव है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।

धनु- धनु राशि वालों के लिए अक्टूबर महीना थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला साबित हो सकता है। माह की शुरुआत में आपको सफलता हासिल होगी। इस महीने किसी भी काम को करने से पहले अच्छे से सोच-विचार जरूर करें। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है।


मकर- मकर राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। माह की शुरुआत में आपको थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बड़े खर्च के कारण मन परेशान रह  सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को अधिक मेहनत की जरूरत रहेगी।

कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए अक्टूबर माह उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। इस महीने आपके दिल को ठेस लग सकती है। कारोबार व नौकरी में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा करने वाले जातकों को काम का बोझ बढ़ सकता है। निवेश करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।

मीन- मीन राशि वालों के लिए अक्टूबर माह बेहद लाभकारी रहने वाला है। इस महीने आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपको मनचाहा अवसर मिलेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को आय में वृद्धि मिल सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

From Around the web