Rashifal-आज इन राशियों के लिए रहेगा लकी, बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें राशिफल

ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Aaj Ka Rashifal-आज 02 जुलाई 2026 दिन गुरुवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. आज द्वितीया तिथि पर भद्रा का साया रहने वाला है. इसके साथ ही विडाल योग बन रहा है. आज उत्तराषाढा और श्रवण नक्षत्र रहने वाला है. इसके साथ ही गर, वणिज और विष्टि करण रहने वाला है. वैधृति और विष्कम्भ योग बन रहा है.

मेष राशि

अपने विवेक से काम करें क्योंकि चाह कर भी आप अपने मन माफिक काम नहीं कर पा रहे है. न्यायालय से जुड़े मामलो में लापरवाही बिलकुल भी न करें. विद्यार्थियों के लिए समय सफलता हासिल करने का हैं. आपके व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी. आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी.

वृषभ राशि

आपके कार्यस्थल पर कुछ लोग आप की आलोचना कर सकते हैं. सामाजिक कार्यों में आप सहयोग भी करेंगे. आज के दिन का सही सदुपयोग कर लीजिए. आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और पारिवारिक जनों का साथ भी मिलेगा.

मिथुन राशि

आज सबसे पहले तो आप ये समझें कि आखिर करना क्या है. किसी नए कारोबार में सफल होंगे. कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है. पेट संबंधित रोग से पीड़ित रह सकते हैं. वाहन सुख संभव है.

कर्क राशि

किसी पर भी पैसों से संबंधित विश्वास न करें क्योंकि धोखा होने के पूरे योग हैं. आज के दिन आप स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें तो अच्छा रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में आपके अनुकूल अवसर मिलेंगे, पर समझदारी से काम करें.

सिंह राशि

आप सबसे पहले अपने करियर पर ध्यान दें. यदि आप अपनी वस्तुओं को संभालकर नहीं रखेंगे तो हो सकता है कि नुकसान हो जाए. व्यापार में किसी नई योजनाओं से लाभ होगा. परिवार में मेल-जोल का माहौल बढ़ेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा .
कन्या राशि

आज आप नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में जुटे रहेंगे. आपके कार्यस्थल में अधिकारी वर्ग में आपका महत्व बढ़ेगा. परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग भी करना पड़ सकता है. आज आपका मन व्यथित रहेगा.

तुला राशि

दिन की महत्वता को आपको समझना होगा और अपने भविष्य के लिए निर्णय मजबूत निर्णय लेना होगा. अपने क्रोध को नियंत्रण में रखना होगा. आपके खर्च में अधिकता रहेगी. अपने कर्मचारियों की न समझी से मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है.

वृश्चिक राशि

आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करना होगा. व्यापार-व्यवसाय में आपको धन लाभ होगा. किसी कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा. मकान, वाहन के क्रय-विक्रय में धन का निवेश कर सकते हैं. स्वभाव में गुस्सा रहेगी.

धनु राशि

आज के दिन अपनों का साथ मिलने से आपका काम पूरा होगा. संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा. आज आप झूठ बोलने वालों से सावधान रहें. घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी. आपकी कार्यक्षमता में भी वृद्धि संभव है.

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है. व्यापार में नई योजनाओं से लाभ मिलेगा. लेन-देन में सावधानी रखें. दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे लेकिन खान पियन में आपको नियंत्रण रखना होगा.

कुंभ राशि

निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव आपकी दूरिया बढ़ा सकते है. फालतू के वाद विवादों से आपको दूर रहना चाहिए. समाज, परिवार में आपको महत्व मिलेगा. धर्म ग्रंथों के अध्ययन में आपकी रुचि बढ़ेगी. कोई यात्रा भी हो सकती हैं

मीन राशि

आज आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल होंगे. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आप क्यों दूसरों के मामलों में पड़ते हैं, नुकसान आप का ही होगा. बिना मांगे अपनी राय न दें. पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा हो सकती है. मकान लेने की सोच सकते हैं