Rashifal: इस सप्ताह तुला और कुंभ राशि के लोगों को होगी धन लक्ष्‍मी की प्राप्ति, जानें अपना राशिफल

 
Weekly Rashifal

मेष 
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्‍यस्‍तता से भरा रहेगा और आज आपका दिन जरूरी कार्य पूरा करने में बीतेगा। आज व्यापार में प्रगति से आपको हर्ष होगा और आप काफी तरक्‍की करेंगे। विद्यार्थियों काम हल्‍का होगा और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। घूमने फिरने के दौरान भी कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है और किस्‍मत आपका साथ देगी।

वृष 

वृष राशि के लोगों के लिए आज लाभ का दिन है और भाग्‍य आपका साथ देगा। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और धन कमाने के एक से अधिक मौके मिलेंगे। किसी बहुप्रतिक्षित कार्य में आपको मन के अनुकूल परिणाम प्राप्‍त होगा और हर्ष होगा। शाम का वक्‍त परिवार के लोगों के साथ अच्‍छा बीतेगा। आपके दिमाग को काफी रिलैक्स मिलेगा।

मिथुन 

मिथुन राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। कहीं से आपको रुका धन प्राप्‍त होगा और आय के नए मार्ग बनेंगे। आज जो भी काम आप करेंगे वे सरलता से पूरे हो जाएंगे। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। खर्च में कटौती करने से आप धन की बचत कर पाएंगे। किसी अन्य मूल्यवान वस्‍तु का सौदा हो सकता है। उसके सारे कार्य पूर्ण होगा।

कर्क 

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा होगा। कहीं से कोई शुभ समाचार प्राप्‍त हो सकता है। चन्द्रमा से बने शुभ योग से आपके बिगड़े कार्य बनेंगे। सफलता प्राप्‍त होगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। दूसरों की मदद करने से सकून मिलेगा। किसी अधिकारी से मिलने का मौका प्राप्‍त होगा।

सिंह 
सिंह राशि के लोगों को लाभ होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी और सम्मान में वृद्धि होगी। नई खोजों में भी रुचि बढ़ेगी। पुराने मित्रों से आज मुलाकात हो सकती है। मन में नई आशाओं का संचार होगा।

कन्या 
कन्या राशि के लोगों की किस्‍मत साथ देगी। आज कहीं से कोई शुभ समाचार प्राप्‍त होगा। काम का भार भी आज कुछ कम होगा। जूनियर्स से काम निकालना आसान होगा। घर में अच्‍छा माहौल रहेगा। खुशी-खुशी काम बनेंगे। घर की समस्याएं हल होंगी।

तुला 
तुला राशि के लोगों को आज आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आप जो भी कार्य पूरी मेहनत से करेंगे वे पूर्ण होंगे। किसी भी मामले में फैसला जल्दबाजी में न करें और कोई भी फैसला काफी सोचविचारकर लें। आज किसी से कोई विवाद न करें। किसी भी मसले में पैसौं की बात बीच में न लाएं।

वृश्चिक 
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए लाभ प्राप्‍त होगा। साथियों के बीच में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और आपकी बात को हर जगह पूरी तवज्‍जो दी जाएगी। किसी राजनयिक से निकटता और दोस्ती बढ़ेगी और करियर से संबंधित मामलों में लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आपकी सलाह उपयोगी साबित होगा और उनका काम कम होगा। शाम का वक्‍त दोस्‍तों और परिवार के लोगों के साथ बीतेगा।

धनु 
धनु राशि के लोगों को सम्‍मान प्राप्‍त होगा। अधिकारी आपकी बात को तवज्‍जो देंगे और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। राजनीतिक सहयोग भी मिलेगा किन्तु वाणी पर संयम रखें। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें और किसी को उधार न दें। यात्रा में सावधान रहें।

मकर 
मकर राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और कोई उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। कोई पुरानी मित्र से अकस्मात लाभ हो सकता है। रोजी-रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। किसी जरूरी काम से अनचाही पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी और प्रियजनों से लाभ होगा।

कुंभ 
कुंभ राशि के लोगों को सम्‍मान प्राप्‍त होगा। आज आपके लिए हर्ष और लक्ष्मी की बड़ी मात्रा में प्राप्ति हो सकती है। उत्तम कार्यशैली व मृदु व्यवहार का आज भी आपको लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में आप सफल होंगे। पास और दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मीन 
मीन राशि के लोगों के लिए आज सम्‍मान प्राप्ति का दिन है और धन में अचानक से वृद्धि होने से आपको हर्ष होगा। आज सुबह से ही किसी कारण से भागदौड़ रहेगी। कहीं जरूरी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पिता और उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलने से रुके कार्य पूर्ण होंगे। साथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। थकान से परेशानी हो सकती है।

From Around the web