Palmistry Sign For Marriage : जानें अपने हाथ की रेखाओं से लव या होगी अरेंज मैरिज

Palmistry Sign For Marriage : इन दिनों ज्यादातर युवाओं की ख्वाहिश होती है कि उनकी लव मैरिज हो। ऐसे में लड़का हो या लड़की हर कोई जानना चाहता है कि उसकी किस्मत में लव मैरिज है या फिर अरेंज मैरिज।  हथेलियों पर भी ऐसी रेखाओं मौजूद होती हैं, जो व्यक्ति के लव या अरेंज मैरिज का संकेत देती हैं। 
 
Palmistry Sign For Marriage

नई दिल्ली, Palmistry Sign For Marriage : इन दिनों ज्यादातर युवाओं की ख्वाहिश होती है कि उनकी लव मैरिज हो। ऐसे में लड़का हो या लड़की हर कोई जानना चाहता है कि उसकी किस्मत में लव मैरिज है या फिर अरेंज मैरिज।  हथेलियों पर भी ऐसी रेखाओं मौजूद होती हैं, जो व्यक्ति के लव या अरेंज मैरिज का संकेत देती हैं। 


विवाह रेखा : हथेली पर छोटी उंगली के नीचे वाले भाग में विवाह रेखा होती है। यह रेखा हृदय रेखा से ऊपर हाथ के बाहरी भाग से शुरू होकर बुध पर्वत की ओर जाती हुई नजर आती है। हथेली पर विवाह रेखा की बनावट से उसके वैवाहिक जीवन में के बारे में क बातों का पता लगाया जा सकता है।

लव मैरिज होगी या अरेंज?

-मान्यता है कि जिस व्यक्ति की मैरिज लाइन पर वर्ग का निशान बनता है। ऐसे लोगों के लव मेरिज की संभावनाएं ज्यादा होती हैं।
-विवाह रेखा पर त्रिशूल का चिन्ह बनना भी बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे लव मैरिज के योग बनते हैं।
-हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर शुक्र पर्वत ज्यादा उभरा हुआ हो, तो इससे जीवन में लव मैरिज के योग बनते हैं।
-जिन लोगों की हृदय रेखा को कोई दूसरी रेखा काटती हैं, उन्हें लव मैरिज में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मान्यता है कि ऐसे लोगों की अरेंज मैरिज होती है।


विवाह रेखा के शुभ-अशुभ संकेत

-गहरी और लंबी विवाह रेखा शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है और रिश्तों में प्यार की कमी नहीं होती है।
-विवाह रेखा की शुरुआत में द्वीप का चिन्ह बनना शुभ नहीं होता है। मान्यता है कि इससे रिश्तों में कड़वाहट बढ़ती है।
-मान्यता है कि अगर चंद्र पर्वत से कोई रेखा निकलकर विवाह रेखा के साथ मिले, तो ऐसे व्यक्ति को बहुत प्यार करने वाला जीवनसाथी मिलता है।
-विवाह रेखा को अगर कोई खड़ी रेखा काट रही हो, तो यह विवाह में देरी के संकेत माने जाते हैं। इससे व्यक्ति का विवाह होने में कई बाधाएं आती हैं।

From Around the web