शुक्रादित्य योग का इन राशियों पर पड़ेगा सकरात्मक प्रभाव, होगा धनलाभ

यदि कुंडली में दशा और महादशा अनुकूल हो, तो इस शुभ योग में व्यक्ति को अपार धन-दौलत और इज्जत-शोहरत प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं, मई में बनने वाले शुक्रादित्य योग से किन लकी राशियों का भाग्य चमकने वाला है?
 
rashifal

Shukraditya Yoga Rashifal: ‘आदित्य’ भगवान सूर्य का ही एक नाम है। यदि कुंडली में दशा और महादशा अनुकूल हो, तो इस शुभ योग में व्यक्ति को अपार धन-दौलत और इज्जत-शोहरत प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं, मई में बनने वाले शुक्रादित्य योग से किन लकी राशियों का भाग्य चमकने वाला है?

मेष राशि 


मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य-शुक्र युति से बना ‘शुक्रादित्य योग’ काफी अनुकूल साबित हो सकता हैं। धन लाभ के प्रबल योग हैं। जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों का इन्क्रीमेंट होने के योग हैं। सरकारी विभागों में अस्थायी कर्मचारियों की नौकरी पक्की होने की संभावना है।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य और शुक्र की युति लाभकारी सिद्ध हो सकती है। उद्यमियों (एंटरप्रेन्योर) को व्यापार में अप्रत्याशित लाभ होगा। मैन्यूफैक्चरिंग उद्योग में प्रोडक्ट का उत्पादन बढ़ेगा। कर्मचारी खुश रहेंगे। मीडिया और संचार माधयम के लोगों को राजकीय सम्मान प्राप्त होने के योग हैं। स्टूडेट्स का एडमिशन अच्छे कॉलेज और यूनिवर्सिटी में होने के योग हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए शुक्रादित्य योग बहुत लाभकारी हो सकता है। मित्रों के संग लंबी यात्रा पर जाने के योग है। समय आमोद-प्रमोद में गुजरेगा। निवेश का अच्छा रिटर्न मिलेगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। पत्नी पक्ष से भी फायदा होने के योग हैं। व्यापार में उन्नति होगी।

वृश्चिक राशि


सूर्य-शुक्र युति से बना ‘शुक्रादित्य योग’ वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहद अनुकूल रहने के योग बना रहा है। आमदनी बढ़ेगी। आय के नए स्रोत सामने आएंगे। जिंदगी के सुखों को भोगने का अवसर मिलेगा। किसी पुराने परिचित के साथ साझेदारी में धन लाभ होने के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोमांटिक लाइफ रोचक रहेगी।


मकर राशि 


मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य और शुक्र दोनों शुभ साबित हो सकते हैं। इनकी युति से भाग्य प्रबल होगा। घर में नया वाहन आ सकता है। लॉटरी खेलने वालों की भारी लॉटरी लग सकती है। कई माध्यमों से धन प्राप्त होने के योग हैं। विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।

From Around the web