Surya Gochar : सूर्य ने बदली चाल, इन राशियां की चमक जायेंगी किस्मत होगा धनलाभ

वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगलदेव हैं, जो सूर्य के परम मित्र हैं। वृश्चिक राशि में सूर्य गोचर को ज्योतिष शास्त्र में बेहद महत्वपूर्ण माना गया है और इसे राजा और सेनापति की मंत्रणा के समान माना गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, वृश्चिक राशि में सूर्य गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों की किस्मत सितारा बुलंद हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?
 

Photo Credit:

Jagruk Youth News Desk, New Delhi,   Written By: Babita Devi, Surya Gochar :  शनिवार 16 नवंबर, 2024 की सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर सूर्य ने तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर कर लिया है। इस सूर्य गोचर को ‘वृश्चिक संक्रांति’ कहते हैं। वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगलदेव हैं, जो सूर्य के परम मित्र हैं। वृश्चिक राशि में सूर्य गोचर को ज्योतिष शास्त्र में बेहद महत्वपूर्ण माना गया है और इसे राजा और सेनापति की मंत्रणा के समान माना गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, वृश्चिक राशि में सूर्य गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों की किस्मत सितारा बुलंद हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?


Surya Gochar :  मेष राशि


वृश्चिक राशि में सूर्य गोचर के मेष राशिवाले इस दौरान अधिक आत्मविश्वासी और निर्णायक बनेंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक दृढ़ संकल्पित होंगे। वहीं मानसिक रूप से आप अधिक शांत और स्थिर महसूस करेंगे। धन कमाने के प्रयास और आमदनी में अच्छा तालमेल रहेगा। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे और आय में वृद्धि होगी। निवेश से भी अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी और जॉब के फ्रंट पर नौकरीपेशा जातकों का कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

रुके और अटके काम पर पॉजिटिव असर होगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। बचत में वृद्धि होने से पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। नए निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। महिला मित्रों से सहयोग मिलेगा। वे आपके कार्यों में मदद करेंगी और आपको सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। रोमांस और रिलेशनशिप पर पॉजिटिव असर होगा, संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

Surya Gochar :   सिंह राशि


सिंह राशिवाले जातक वृश्चिक राशि में सूर्य गोचर के दौरान अधिक आत्मविश्वासी और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपकी रचनात्मकता में वृद्धि होगी। आप अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए उत्सुक रहेंगे। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। ऑफिस में साथियों के साथ के साथ संबंध मधुर रहेंगे। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। ग्राहकों की संख्या में वृद्धि होगी और मुनाफा बढ़ेगा।

अटके हुए प्रोजेक्ट्स में गति आएगी और सफलता मिलेगी। अधूरे काम पूरे होंगे और नए अवसर प्राप्त होंगे। पैतृक संपत्ति संबंधी मामलों में लाभ होगा। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे, संबंधों में मजबूती आएगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Jagruk Youth News इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Published By: Babita Devi

Surya Gochar :   धनु राशि


धनु राशिवाले जातक वृश्चिक राशि में सूर्य गोचर के दौरान अधिक आशावादी और उत्साही महसूस करेंगे। यात्रा और ज्ञान प्राप्ति के नए अवसर मिलेंगे। आपके धन कमाने के प्रयास को सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। आपकी सैलरी बढ़ने की संभावना है। व्यापारी वर्ग के लोग इस दौरान नए लोगों से मिलेंगे और अपने कारोबार के दायरे का विस्तार करेंगे। सोशल मीडिया मार्केटिंग से आपके लाभ के मार्जिन में उछाल आएगा।

मित्रों और महिला मित्रों से सहयोग से रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। आप जिस भी फील्ड हैं, उस कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार होगा। आय के नए और बेहतर स्रोत मिलने से धन की बारिश हो सकती हैं। आप दोनों हाथ से पैसा बटोर सकते हैं। पारिवारिक संबंधों में मजबूती आएगी। रिलेशनशिप में ताजगी आएगी और रोमांस बढ़ेगा।

From Around the web