Zodiac Signs : दिवाली पर बना राजयोग इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Zodiac Signs:  दिवाली पर बने शुभ संयोग का राशियों पर असर, ग्रहों के फलदायी राजयोगों और पचांग के शुभ योगों के महासंयोग का सभी राशियों पर असर होगा। लेकिन इससे 5 राशियों के जातकों का कायापलट हो जाएगा और इन राशियों की किस्मत सूर्य के समान चमक उठेगी। 

 
Lucky Zodic Signs:

Photo Credit: jynews

Jagruk Youth News Desk, New Delhi, Oct 31, 2024, Written By: Babita Devi,  दिवाली के दिन दुर्लभ शिववास योग का निर्माण हो रहा है और साथ ही उसका संयोग प्रीति योग से हो रहा है। केवल इतना ही नहीं, ज्योतिषियों के अनुसार, 31 अक्टूबर को कुलदीपक, शंख और लक्ष्मी योग भी बन रहा है। ग्रहों के फलदायी राजयोगों और पचांग के शुभ योगों के महासंयोग का सभी राशियों पर असर होगा। लेकिन इससे 5 राशियों के जातकों का कायापलट हो जाएगा और इन राशियों की किस्मत सूर्य के समान चमक उठेगी। 

Zodiac Signs: मेष राशि


दिवाली पर बने शुभ संयोग से मेष राशि के जातकों को काफी लाभ होने की संभावना है। आपको को नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं, वहीं प्रमोशन मिलने की भी संभावना है। व्यापार से प्राप्त में लाभ में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को काम में सफलता मिलने से बॉस से प्रशंसा भी मिलेगी। धन लाभ भी होने के योग हैं। पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले जातकों को अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। उद्योग-धंधे से जुड़े उद्योगपतियों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। कारोबार में विस्तार होगा। आपका आर्थिक और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

Zodiac Signs:  मिथुन राशि


मिथुन राशि वालों के लिए दिवाली पर बने शुभ संयोग से धन कमाने के प्रयास सफल रहेंगे और आपको काफी धन लाभ होने के योग हैं। प्राइवेट जॉब में प्रमोशन से मिलने से इनकम में अच्छी-खासी वृद्धि होने के योग हैं। सरकारी नौकरी में भी तरक्की के अवसर मिलेंगे। व्यापार में लाभ होगा और नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। उद्योग-धंधे में निवेश लाभदायक रहेगा। कारोबार में वृद्धि होने से धन लाभ होगा। लोगों से मीटिंग के दौरान आप संयमित रहेंगे। यात्राएं होने के योग बन रहे हैं, जो लाभदायक रहेंगी। पैतृक धन संपत्ति में वृद्धि होगी। नई गाड़ी लेने के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन प्रेममय और सहयोगपूर्ण रहेगा।

Govardhan Puja 2024 : गोवर्धन पूजा कल होगी या परसो जानें सही शुभ मुहूर्त

Zodiac Signs:  कर्क राशि


दिवाली पर बने शुभ संयोग से कर्क राशि के जातकों को जबरदस्त आर्थिक लाभ होने की संभावना है। संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। आपकी नौकरी में स्थिरता आएगी और आपका कार्यभार भी कम हो सकता है। सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। कारोबारियों को व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिल सकते हैं। जो लोग पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हैं, उनको शानदार लाभ होगा। निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। कुछ खास फील्ड जैसे रिसर्च, साइंस, उद्योग से जुड़े जातकों को सम्मानित किया जा सकता है। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। आप मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Zodiac Signs:  धनु राशि


धनु राशि वालों के लिए दिवाली पर बने शुभ संयोग से जीवन के कई फील्ड्स में लाभ होगा। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। यदि आप नहीं चूकते हैं, तो धन कमाने के प्रयास सफल रहेंगे और आपको काफी धन लाभ होने के योग हैं। खुदरा व्यापार में ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी। खुदरा व्यापारियों के ग्राहक बढ़ेंगे और मुनाफा होगा। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी और नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। धन संपत्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्टूडेंट जातकों को विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि होगी। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

Zodiac Signs:  कुंभ राशि


दिवाली पर बने शुभ संयोग से कुंभ राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में सफल होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी और आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबारी मीटिंग्स में सफलता मिलेगी और नए ग्राहक जुड़ेंगे। व्यापार में लाभ होगा। धार्मिक यात्राओं पर जाने का मन होगा। आध्यात्मिक ज्ञान में रुचि बढ़ेगी। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर होंगे। परिवार में खुशहाली रहेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुरानी बीमारियां दूर हो सकती हैं। मानसिक शांति मिलेगी।


डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Jagruk Youth News इसकी पुष्टि नहीं करता है

Published By: Babita Devi

From Around the web