Bhojpuri Dance Video : रानी और खेसारी लाल यादव ने किया गजब का डांस, करोड़ों ने देखी वीडियो

Bhojpuri Dance : गाने को खेसारी के साथ भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। इसके लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं और म्यूजिक विशाल सिंह ने दिया है। गाने के डायरेक्टर पवन पाल हैं।
 
bhojpuri-song-khesari-lal-yadav

Photo Credit: facbook

पटना।  खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस रानी के साथ एक म्यूजिक वीडियो एगो बात बताई रिलीज किया जो कि लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। गाने को खेसारी के साथ भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। इसके लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं और म्यूजिक विशाल सिंह ने दिया है।

गाने के डायरेक्टर पवन पाल हैं। वीडियो 9 जनवरी को यूट्यूब के पिप्पा म्यूजिक भोजपुरी चौनल पर रिलीज किया गया। खबर लिखे जाने तक यह म्यूजिक वीडियो में 29वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। गाने को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।


वीडियो की शुरुआत में रानी की एंट्री होती है। उन्होंने ब्लैक कलर का टॉप पहना है जिसके फ्रंट पर हार्ट शेप बना है। इसके साथ उन्होंने जींस पहना है और बालों का पोनी बनाया है। जब वह आती हैं तो कुछ लड़के उन्हें छेड़ते हैं। इस बीच खेसारी भी वहां आ जाते हैं और सब से पीछा छुड़ाकर वह दूर चली जाती हैं।

वीडियो में खेसारी उन्हें मनाने की कोशिश करते हैं। एक यूजर ने कमेंट में कहा, ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता।श् एक फैन कहते हैं, 50 बार से ज्यादा यह गाना सुन चुका हूं फिर भी मन नहीं मानता

From Around the web