Bhojpuri song : काजल राघवानी ने निरहुआ संग गाने में खूब की मस्ती, यकीन नहीं तो देखे वीडियो

Bhojpuri song: सोशल मीडिया पर एक पुरानी वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें भोजपुरी में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी सुपरहिट है।
 
Kajal Raghwani

Bhojpuri song: सोशल मीडिया पर एक पुरानी वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें भोजपुरी में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी सुपरहिट है। उन्होंने कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में साथ काम किया है। अपनी जबरदस्त केमेस्ट्री से दोनों स्क्रीन पर धमाल मचा देते हैं लेकिन अब एक ऐसा गाना सुनाने जा रहे हैं जिसमें निरहुआ के साथ काजल राघवानी हैं। इस जोड़ी को भी लोगों ने खूब पसंद किया। गाना 8 साल पहले रिलीज हुआ था। निरहुआ और काजल गाने में फुल रोमांटिक मूड में हैं। वह कभी खेत में डांस करने लगते हैं तो कभी ट्रैक्टर पर उनका रोमांस दिखता है।


गाना श्हम हईं पिया जे के पातर तिरियवाश् को यूट्यूब पर बिग स्टार भोजपुरी चौनल पर रिलीज गया। इसे अभी तक 47 मिलियन (4 करोड़ 70 लाख) से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। दरअसल यह गाना फिल्म श्पटना से पाकिस्तानश् का है। निरहुआ की इस फिल्म ने बंपर कमाई की थी और भोजपुरी की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्मों में से एक है। निरहुआ और काजल के अलावा इसमें आम्रपाली दुबे भी थीं। 

गाने को खुद दिनेश लाल यादव ने अपनी आवाज दी है। इसमें उनका साथ कल्पना ने दिया है। इसके लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक राजेश-रजनीश ने दिया है। फिल्म के डायरेक्टर संतोष मिश्रा हैं। अनंजय रघुराज ने प्रोड्यूस किया है। 


यूट्यूब के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, श्गाने को 20 बार सुन चुका हूं। पता नहीं कितनी बार सुनेंगे यह गाना। काजल और निरहुआ भोजपुरी की बेस्ट जोड़ी है।श् एक यूजर ने कहा, श्2017 में मेरे कुछ दोस्तों ने भोजपुरी गानों से इंट्रोड्यूस कराया और तब से लेकर अभी तक भोजपुरी गाने एंजॉय कर रहा हूं।श् एक ने लिखा, श्अचानक मुझे इस गाने की याद आई और अब यह सुन रहा हूं।


 

From Around the web