Bhojpuri song : आम्रपाली दुबे को देखकर दिवाने हुए निरहुआ, Video पर फैंस कर दी कमेंट की बारिश

Bhojpuri song : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हक् जिसमें भोजपुरी के दो बड़े सुपरस्टार आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ हैं। दोनों को साथ में देखना फैंस पसंद करते हैं। फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में उनकी जोड़ी हमेशा कमाल कर देती है। आम्रपाली और निरहुआ की केमेस्ट्री की बात ही अलग है। उनका एक गाना श्कटोरे-कटोरेश् सुनाते हैं जो फिल्म श्सिपाहीश् का है। फिल्म श्सिपाहीश् साल 2017 में रिलीज हुई थी और अब यह जी5 पर उपलब्ध है जिसे फ्री में देख सकते हैं। यह फिल्म सुपरहिट हुई थी और उस वक्त निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी ने तो स्क्रीन पर जैसे आग ही लगा दी थी।
फिल्म के गाने श्कटोरे कटोरेश् में आम्रपाली और निरहुआ रोमांटिक मूड में हैं। दोनों के डांस मूव्स जबरदस्त हैं। यूट्यूब पर यह गाना वेव म्यूजिक पर 22 अगस्त 2017 को रिलीज किया गया। इसे अभी तक 42 मिलियन लोगों ने देख लिया है। गाने को खेसारी लाल यादव के साथ प्रियंका सिंह ने गाया है। गाने के लिरिक्स प्रमोद शाकुंतलम ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर ओम झा हैं।
वीडियो की शुरुआत में दिखाया जाता है कि निरहुआ को चोट लगी है। आम्रपाली उनके चेहरे पर हाथ फेरती हैं। इसके बाद उनके बीच रोमांटिक सीन दिखाया गया है। निरहुआ, आम्रपाली को मनाने की कोशिश में हैं। इस बीच वे रोमांस करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। गाने में आम्रपाली ने ऑरेंज कलर का लहंगा पहना है। जिस पर ब्लू और गोल्डन कलर का वर्क है। वहीं निरहुआ भी उनके साथ मैचिंग करते हुए ब्लू और ऑरेंज कलर के शेरवानी में हैं। यूट्यूब के कमेंट सेक्शन में फैन्स ने इसे आम्रपाली और निरहुआ का सबसे हिट गाना बताया।