Bhojpuri video: होली गाने पर जीजा ने साली के संग जमकर खेली होली, वीडियो देखकर शर्म आ जायेगी आपको

 
bhojpuri holi video 2023

Bhojpuri holi video 2023: होली के मौके पर भोजपुरी में एक गाना रिलीज हो गया है जो सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है।  होली और भोजपुरी गानों का एक गहरा कनेक्शन है।

ये दोनों ही चाजें एक-दूसरे के बिना अधूरी सी लगती हैं। इसीलिये होली आने से पहले ही मार्केट में भोजपुरी गानों की बाढ़ सी आ जाती है। वैसे एक बात तो है भोजपुरी गानों के बिना होली के त्योहार में रौनक सी नहीं लगती है। ऐसे में अब अक्षरा सिंह का एक होली सॉन्ग ’जीजा जी दूर से गोड़ लागी’रिलीज हो गया है।


गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी मधुर और सुरीली आवाज में गया है। वही इसमें अक्षरा सिंह और अभिनेता विशाल सिंह ने साथ परफॉर्म भी किया है। इस गाने को निर्माता रत्नाकर ने अपनी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से जारी किया हैं।

गाने में अक्षरा सिंह अपने जीजा से होली के पावन त्योहार में मस्ती मजाक करती हुई नजर आ रही है और कहती है कि छुए देम ते मोहे तू लगावे के नु चहबा...जानातानि जीजा कंट्रोल में ना रहबा...तू धर्मेंदर हम अनामिका, जीजा तोहे रंग लागी तीखा तीखा, हे दादा...

From Around the web