Dance:होली के गाने पर पवन सिंह और शिवानी ने जमकर की मस्ती, देखे Video

Bhojpuri holi video 2023 : होली के मौके पर पवन सिंह Pawan Singh और शिवानी का होली का गाना इंटरनेट पर खुब सर्च किया जा रहा है। बीते माह रिलीज होते ही भोजपुरी गाना ‘रंग ठोपे ठोप‘ यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस मौके पर हिंदी गानों के साथ भोजपुरी गानों का बहुत क्रेज रहता है।
हर साल होली से पहले भोजपुरी के बड़े एक्टर्स अपना नया गाना रिलीज करते हैं जो कि खूब सुना जाता है। हाल ही में खेसारी लाल यादव ने अपने दो गाने रिलीज किए थे। अब पवन सिंह की बारी है। उनका म्यूजिक वीडियो ‘रंग ठोपे ठोप‘ 14 फरवरी को लॉन्च कर दिया गया जो कि यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।
Video: होली के गाने पर खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने किया धमाकेदार डांस
वीडियो को जिस तरह से हाथों हाथ लिया गया उसे देखने के बाद इसमें थोड़ी भी गुंजाइश नहीं है कि यह होली का हिट गाना होने वाला है। खबर लिखे जाने तक इसे 8 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। पवन सिंह ने जब टीजर रिलीज किया था तब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘किंग इज बैक।‘ गाने के रिस्पॉन्स को देखें तो वाकई भोजपुरी के इस किंग ने धमाकेदार वापसी की है।
पवन सिंह के साथ वीडियो में श्वेता महारा हैं। दोनों के लुक्स की बात करें तो पवन सिंह Pawan_Singh ने कलरफुल टीशर्ट के ऊपर व्हाइट शर्ट और पैंट पहनी है। वहीं श्वेता महारा ने रेड और व्हाइट कॉम्बिनेशन में लहंगा पहना है। दोनों के चेहरे पर रंग लगा हुआ है। वो जहां डांस करते हैं वहां आस-पास थाली में गुलाल रखा हुआ है। इस गाने को पवन सिंह के साथ शिवानी सिंह ने गाया है। लिरिक्स आशुतोष तिवारी के हैं और म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशुं सिंह हैं।