Dance Video: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के ठुमके देखकर फैंस ने कर दी ऐसी-ऐसी कमेंट

 
monalisa danced video

Bhojpuri actress monalisa danced video: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा आजकल सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टीव रहती है। आये दिन वीडियो, फोटो और रील सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है। सोशल मीडिया पर इनके फैंस काफी ज्यादा संख्या में जो इनकी वीडियो और फोटों पर लाइक और कमेंट करते रहते है। टीवी सीरियल में काम कर रही हैं। इस बीच अब मोनालिसा ने बंगाली गाने पर डांस करते हुए अपना वीडियो शेयर किया है।


इन दिनों एकता कपूर के साथ टीवी सीरियल में कर रही है काम

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनलिसा इन दिनों टीवी सीरियल में बिजी हैं। एकता कपूर के सीरियल बेकाबू में मोनालिसा यामिनी का किरदार कर रही हैं। उन्होंने खुशी जताई कि उन्हें एकता कपूर के साथ काम करने का मौका मिला। यह उनके लिए किसी सपने के पूरा होने जैसा है। अब मोनालिसा का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इसे शेयर किया है। मोनालिसा ने अपने डांस से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। बंगाली गाने पर वह थिरकती दिख रही हैं।


सोशल मीडिया पर रहती है एक्टीव


मोनालिसा का फैन बेस खासकर यूपी और बिहार में है। उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। एक बार फिर से मोनालिसा ने अपने डांस से धूम मचा दिया है। मोनालिसा ने ऑरेंज कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी है जिसके बॉर्डर पर गोल्डन वर्क है। मोनालिसा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, श्बांग्ला गान। दोतारा। इस गाने को बचपन से सुनती आ रही हूं और सभी का फेवरेट है।

मोनालिसा के वीडियो को 40 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। उन्होंने अपने डांस मूव्स से फैन्स का दिल जीत लिया है। कई फैन्स ने उनके डांस की तारीफ की तो कई ने उनके लुक्स की। एक फैन ने उनके वीडियो पर कमेंट किया, श्उम्र केवल एक नंबर है, भोजपुरी क्वील का यह लुक परमानेंट है। मोनालिसा का यह वीडियो वायरल हो रहा है। वह अपने डांस से बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर देती दिख रही हैं।

भोजपुरी की हॉट वीडियो देखने के लिये यहां क्लिक करें- 

From Around the web