Uttarakhand Government Advertisement

अब भारत के सिनेमाघरों में नहीं रिलीज होगी इस पाकिस्तानी एक्टर की फिल्म?

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

पहलगाम : बीते दिनों पहलगाम में पर्यटन स्थल पर आतंकी हमला हुआ। इसी बीच पाक एक्टर फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ रिलीज होने वाली है। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर भी लीड रोल में हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही सामने आ गया है।

इस फिल्म के साथ फवाद खान लंबे वक्त के बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं। वैसे अब इस फिल्म पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं और आसार ऐसे बन गए हैं कि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाएगी। भारत में हुए आतंकी हमले के चलके इस फिल्म का विरोध होने लगा है और इसका मुख्य कारण पाकिस्तानी अभिनेता हैं। वैसे गौर करने वाली बात है कि फवाद खान ने इस घटना की निंदा की और पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की।

थिएटर मालिकों ने फिल्म दिखाने से किया इंकार

बता दें कि भारतीय सिनेमाघरों ने फिल्म दिखाने के लिए रोक लगा दी है, क्योंकि अभी देश में हालात सही नहीं है। सूत्रों के अनुसार अभी निश्चित नहीं है कि कब इस फिल्म को सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। सिनेमाघरों के मालिकों ने कहा कि वह अब पाकिस्तानी एक्टर की फिल्म नहीं दिखाएंगे।

बुधवार को एक बयान में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने अपने निर्देश को दोहराया, जिसमें उन्होंने ‘अबीर गुलाल’ फिल्म को बैन करने की मांग की और एक्टर, सिंगर, भारतीय फिल्म व मनोरंजन क्षेत्र के सभी पाकिस्तानी कलाकारो को किसी भी तरह की मदद न करने को कहा। बुधवार को सोशल मीडिया पर ‘अबीर गुलाम’ को बाइकॉट करने की बात सची। हैशटैग #boycottAbirGulaal ट्रेंड करने लगा। एक यूजर ने लिखा यदि सरकार सिरियस है तो वह अबीर गुलाल फिल्म पर रोक जरूर लगाएगी।

Leave a Comment