Uttarakhand Government Advertisement

UP Board result 2025 : इंतजार खत्म, कल इस समय जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

UP Board result 2025 :उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की तारीख की पुष्टि कर दी है। ताजा घोषणा के अनुसार, बोर्ड कल यानी 25 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे माध्यमिक और हाई स्कूल के नतीजे जारी करेगा। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर बने रहें। यूपी बोर्ड इंटर कक्षा 12वीं या मैट्रिक कक्षा 10वीं के परिणाम डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर या नाम का इस्तेमाल करना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड यूपीएमएसपी 10वीं, 12वीं के नतीजे कैसे डाउनलोड करें?

आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाएं।
‘यूपी बोर्ड यूपीएमएसपी 10वीं, 12वीं के नतीजे’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
यह आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा, जहां आपको अपनी लॉगिन जानकारी देनी होगी।
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 की मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
भविष्य के संदर्भ के लिए यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 की मार्कशीट डाउनलोड करें और सेव करें।

कितने बच्चे परीक्षा में हुए शामिल?

इसके अलावा, बोर्ड के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmspresults.nic.in पर भी देख सकेंगे। जानकारी दे दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षा में 54.38 लाख छात्र-छात्रा शामिल हुए थे। परीक्षा खत्म होने के बाद 2 अप्रैल तक कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। बता दें कि इस साल कक्षा 10वीं के 27.40 लाख बच्चे बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वहीं, यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएड यानी कक्षा 12वीं परीक्षा में 26.98 लाख बच्चे शामिल हुए। 10वीं की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हुई, जो 12 मार्च तक आयोजित की गई और 12वीं की परीक्षा भी 24 फरवरी को शुरू हुई जो 12 मार्च को खत्म हुई थी। दोनों कक्षाओं में पास होने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 33 फीसदी नंबर लाने ही होंगे।

Leave a Comment