Uttarakhand Government Advertisement

पहलगाम हमले के बाद इस पार्टी का विधायक पाकिस्तान का कर रहा था बचाव, देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk youth news पहलगाम : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए कायराना आतंकी में हमले में 26 लोगों की मौत के बाद पूरे देश में गुस्सा भरा हुआ है। आम लोग लगातार आतंकियों और इसके आका पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि, इस बीच भारत में ही कई लोग पाकिस्तान के समर्थन में दिख रहे हैं। ऐसे में इन लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। ऐसा ही मामला असम से भी सामने आया है जहां AIUDF पार्टी के विधायक अमीनुल इस्लाम को कथित तौर पर पहलगाम आतंकवादी हमले में पाकिस्तान और उसकी संलिप्तता का बचाव करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

 

पुलिस ने क्या बताया?

असम पुलिस के डीजीपी हरमीत सिंह ने जानकारी दी है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए AIUDF विधायक अमीनुल इस्लाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस अमीनुल इस्लाम को नागांव पुलिस स्टेशन ले गई है। असम पुलिस के मुताबिक, विधायक अमीनुल इस्लाम की ओर से सार्वजनिक तौर पर दिया गया भ्रामक और भड़काऊ बयान वायरल हो गया था। इस बयान से प्रतिकूल स्थिति पैदा होने की संभावना थी। इस मामले में नागांव पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया और विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, AIUDF विधायक अमीनुल इस्लाम को गुरुवार को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। विधायक पर BNS की धारा 152/196/197(1)/113(3)/352/353 के तहत कार्रवाई की गई है।

CM हिमंता ने दी चेतावनी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा है कि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान का समर्थन या बचाव करने की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। AIUDF के विधायक अमीनुल इस्लाम ने कुछ ऐसा कहा है जिससे असम के लोगों में गुस्सा है। मैंने देखा है कि आतंकवादी हमले में पाकिस्तान का बचाव करने के लिए वीडियो पोस्ट किया गया है। सीएम हिमंता ने कहा कि उन्होंने विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था और उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। सीएम हिमंता ने कहा कि मैं असम में सभी लोगों को चेतावनी देता हूं कि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान का बचाव करने के किसी भी प्रयास का डटकर मुकाबला किया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पहलगाम पीड़ितों को 5 लाख रुपये का मुआवजा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने गुरुवार को एक और बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया है कि पहलगाम आतंकवादी हमले में मृतकों के परिवारों को असम की सरकार 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देगी। सीएम हिमंता ने कहा कि नरसंहार और हिंसा कभी असम के इतिहास का हिस्सा थे। हमारे लोग इन परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

Leave a Comment