सुनीता बेबी ने अपने डांस से सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी, यकीन नहीं तो देखे वीडियो

 
Sapna Chaudhary

Sunita Baby ki video: सोशल मीडिया पर सुनीता बेबी का डांस वायरल हो रहा है जिसमें सुनीता बेबी ने गजब का डांस किया है। वीडियो पर लोग भरपुर कमेंट और शेयर कर रहे है। सुनीता बेबी की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ती जा रही है।

जिस तरह सपना चौधरी अपने डांस को लेकर खासे मशहूर हैं उसी तरह सुनीता बेबी भी अपने डांस से इंटरनेट पर सनसनी मचाई हुई हैं। सुनीता बेबी के एक से बढ़कर एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस बीच सुनीता बेबी का एक और डांस परफॉर्मेंस का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

सुनीता बेबी के इस डांस परफॉर्मेंस की खास बात ये है कि वह किसी हरियाणी गाने पर डांस नहीं कर रही हैं बल्कि वह सलमान खान की फिल्म हैलो ब्रदर के गाने-”हटा सावन की घटा’ पर जबरदस्त परफॉर्म करती दिख रही हैं। उनके डांस का ये अंदाज देख लोगे उनपर नोटों की बारिश कर रहे हैं। वहीं सुनीता बेबी डांस के बीच में लोगों को छेड़ भी रही हैं। सुनीता का यही अंदाज उनको सपना चौधरी से अलग बनाता है। गाने में सुनीता बेबी ऑरेंज रंग के सूट में जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रही हैं।


बता दें कि सपना की तरह सुनीता बेबी भी स्टेज डांस करती हैं। सुनीता बेबी का डांस खूब एनर्जेटिक होता है। सुनीता अपने लटके-झटकों से फैंस काफी मनोरंजन कर रही हैं। हाल ही में हरियाणवी गाना ‘मस्त भरोटा’ पर सुनीता ने पिंक कलर के सूट में अपने डांस से लोगों को खूब एंटरटेन किया। इससे पहले मशहूर हरियाणवी गाना- गजबण पाणी ले चाली पर भी उनके डांस ने सपना चौधरी की तरह सुर्खियों में बनी रहीं।

गौरतलब है कि हरियाणवी गानों की पॉपुलैरिटी हर दिन बढ़ रही है। इसी कारण स्टेज डांस वीडियो वायरल हो रहे हैं। सपना चौधरी हो या सुनीता बेबी, अपने डांस परफॉर्मेंस को लेकर काफी मशहूर हो चुकी हैं। बात करें सपना चौधरी की तो उन्होंने हरियाणवी गानों के साथ-साथ पंजाबी और भोजपुरी गानों पर अपने डांस से काफी बड़ी फैनफॉलोइंग तैयार कर ली है।

From Around the web