Video: भोजपुरी गाना ‘रंग ठोपे ठोप हुआ ट्रेंड, पवन सिंह ने एक्टर के साथ जमकर की मस्ती

 
Bhojpuri Holi Geet 2023

Bhojpuri Holi Geet 2023: भोजपुरी गाना ‘रंग ठोपे ठोप‘ लेकर आए हैं। यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस मौके पर हिंदी गानों के साथ भोजपुरी गानों का बहुत क्रेज रहता है। हर साल होली से पहले भोजपुरी के बड़े एक्टर्स अपना नया गाना रिलीज करते हैं जो कि खूब सुना जाता है। हाल ही में खेसारी लाल यादव ने अपने दो गाने रिलीज किए थे। अब पवन सिंह की बारी है। उनका म्यूजिक वीडियो ‘रंग ठोपे ठोप‘ 14 फरवरी को लॉन्च कर दिया गया जो कि यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।  

Bhojpuri Holi Geet 2023

वीडियो को जिस तरह से हाथों हाथ लिया गया उसे देखने के बाद इसमें थोड़ी भी गुंजाइश नहीं है कि यह होली का हिट गाना होने वाला है। खबर लिखे जाने तक इसे 8 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। पवन सिंह ने जब टीजर रिलीज किया था तब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘किंग इज बैक।‘ गाने के रिस्पॉन्स को देखें तो वाकई भोजपुरी के इस किंग ने धमाकेदार वापसी की है।

पवन सिंह के साथ वीडियो में श्वेता महारा हैं। दोनों के लुक्स की बात करें तो पवन सिंह ने कलरफुल टीशर्ट के ऊपर व्हाइट शर्ट और पैंट पहनी है। वहीं श्वेता महारा ने रेड और व्हाइट कॉम्बिनेशन में लहंगा पहना है। दोनों के चेहरे पर रंग लगा हुआ है। वो जहां डांस करते हैं वहां आस-पास थाली में गुलाल रखा हुआ है। इस गाने को पवन सिंह के साथ शिवानी सिंह ने गाया है। लिरिक्स आशुतोष तिवारी के हैं और म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशुं सिंह हैं। 

From Around the web