Uttarakhand Government Advertisement

Haryana सरकार ने सभी उपायुक्तों को आपदा प्रबंधन के लिए 1.10 करोड़ रुपये जारी किये

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Haryana News: पंचकूला । हरियाणा सरकार द्वारा वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी उपायुक्तों को आपदा प्रबंधन के लिए 1.10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। प्रत्येक उपायुक्त को 5 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है, ताकि वे अपने जिले में त्वरित और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कर सके।

गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त राजस्व एवं आपदा प्रबंधन डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि वे वित्तीय अनुशासन का पूर्ण रूप से पालन करें और स्वीकृत राशि का उपयोग केवल निर्धारित उद्देश्यों के लिए ही करें।

Leave a Comment