Uttarakhand Government Advertisement

OMG! इतनी सी बात को लेकर 3 बच्चों के साथ कुएं में कूद गई महिला

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk youth news -(OMG)गिरिडीह । गिरिडीह में एक दर्दनाक हादसा हो गया है जिसमें एक महिला ने अपने 3 बच्चों के साथ गांव के ही एक कुएं में छलांग लगा दी जिसमें महिला घायल हो गई, लेकिन उसके तीनों बच्चों की मौत हो गई।

मामला जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खसलोडीह गांव का है। बताया जा रहा है कि बीती रात आरती देवी और उसके पति सोनू चौधरी के बीच घरेलू बात को लेकर लड़ाई- झगड़ा हुआ था जिसके बाद गुस्साई आरती देवी ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने की ठान ली और बगल के कुएं में अपने तीनों बच्चों के साथ कूद गई।

इस दौरान खेत में काम कर रहे कुछ लोगों ने आरती को अपने बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाते हुए देख लिया और दौड़े-दौड़े कुएं तक पहुंचे, लेकिन जब तक आरती सहित उसके तीनों बच्चे गहरे पानी में समा चुके थे। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, मृतकों में 6 साल के मासूम अविनाश कुमार, 4 साल की रानी कुमारी और ढाई साल की फूल कुमारी शामिल है जबकि इन तीनों बच्चों की मां आरती देवी गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज अभी चल रहा है।

 

Leave a Comment