Uttarakhand Government Advertisement

Haryana News : अपराध और कानून व्यवस्था की CM ने की समीक्षा

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk youth news : Haryana News : चंडीगढ। अपराध और कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
नायब सिंह सैनी ने पुलिस और सिविल प्रशासन को निर्देश दिए कि वे जमीनी स्तर पर एक टीम के रूप में कार्य करें ताकि अपराध और अपराधियों का प्रभावी तरीके से खात्मा किया जा सके। उन्होंने कहा, “मेरा लक्ष्य हरियाणा को एक ‘शून्य अपराध राज्य’ बनाना है।”
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हरियाणा में अपराध दर में उल्लेखनीय गिरावट आई है, लेकिन इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए निरंतर और लक्षित प्रयास जारी रखने होंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि थाने में आने वाले हर व्यक्ति की शिकायत ध्यान से सुनी जाएं और उस पर त्वरित कार्रवाई हो।
बैठक में गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों को पूरी गंभीरता के साथ लागू किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Comment