Uttarakhand Government Advertisement

Haryana News : अब फ़सलों के बीज के थैलों पर बार कोड टैग लगाया जाएगा

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Haryana News : चंडीगढ। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि अब फ़सलों के बीज के थैलों पर बार कोड टैग लगाया जाएगा। इस बार कोड को स्कैन करके बीज के निर्माता से लेकर वजन, क़िस्म (प्रजाति) आदि के बारे में विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।

राणा ने बताया कि सरकार का यह महत्वपूर्ण कदम है , इससे नकली बीज पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकेगी। आज विभाग की हाई पावर परचेज कमेटी में इस ष्बार कोड टैगष् की ख़रीद के लिए एक कंपनी को टेंडर देने की स्वीकृति दी गई है।

 

Leave a Comment