Jagruk Youth News : Haryana Weather : चंडीगढ़ : हरियाणा में भयंकर गर्मी पड़ने वाली है। प्रदेश का अधितकम तापमान 40 डिग्री पर पहुंचा चुका है। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। रोहतक सबसे गर्म जिला रहा। यहां का तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 20 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि करनाल और यमुनानगर को छोड़कर बाकी सभी जिलों में लू चलेंगी।
पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 9 अप्रैल की रात से मौसम में बदलाव हो सकता है। इससे राज्य में 10 और 11 अप्रैल को ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई और कहीं-कहीं हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इससे 12 व 13 अप्रैल को दिन के तापमान में हल्की गिरावट होगी।
डॉक्टरों ने लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं, गुरुग्राम और फरीदाबाद में एडवाइजरी जारी की गई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में 9 अप्रैल तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
- SCB मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर विभाग में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत
- Moradabad road accident-मुरादाबाद में तेज रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, उत्तराखंड के 3 युवकों की मौत
- LPG Cylinder Booking : गैस डिलीवरी में हो रही है देरी, WhatsApp से ऐसे करें फटाफट बुकिंग!
- मुरादाबाद में सपा का प्रदर्शन: महंगाई के विरोध में नेताओं ने ‘नाले की गैस’ से चाय बनाने का किया प्रयास
- अमरोहा के 2.61 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 2000 रुपये, अपनी किस्त ऐसे करें चैंक